वरिष्ठ समाजसेवी डां राजेश यादव हुए बीजेपी मे शामिल

वरिष्ठ समाजसेवी डां राजेश यादव हुए बीजेपी मे शामिल


पूरी सत्य निष्ठा विश्वास के साथ दायित्व का करूंगा निर्वहन = डां राजेश यादव


गोरखपुर { सहजनवा विधानसभा क्षेत्र सहजनवा के झूंगिया गीडा मे स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के डां राजेश यादव ने बीजेपी जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला की मौजूदगी मे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
सदस्यता लेते हुए वरिष्ठ समाजसेवी डां राजेश यादव ने कहा कि पूरी सत्य निष्ठा विश्वास के साथ दायित्व का निर्वहन करूंगा ।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र प्रदेश सरकार मे विकास के आयामो को बल मिल रहा है । रोजगार के तमाम विकल्प सृजित होने से बेरोजगारी को शिकस्त मिल रही है । 
विकासशील लाभकारी योजनाओ से अन्तिम छोर के व्यक्ति परिवार लाभान्वित हो रहे हैं । शासन व्यवस्था सुदृढ़ है , अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाई हो रही है ।
इस अवसर पर राजीव गुप्ता , विकास यादव , राजकुमार यादव , बंगाली दुसाद , सत्यम यादव , अयोध्या प्रसाद , रमेश शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित थे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !