नही हुआ विद्यालय का कायाकल्प दूषित पानी पीने को मजबूर बच्चे !
नही हुआ विद्यालय का कायाकल्प दूषित पानी पीने को मजबूर बच्चे !
सन्त कबीर नगर { बेलहर कला } बेशक चुनाव प्रचार मे शिक्षा के क्षेत्र मे कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन से बेहतर वातावरण की बात एक अहम हिस्सा था । लेकिन जनपद के सभी शिक्षा खण्डो मे एक शिक्षा खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बटसरा का सम्मिलित गांव धवरिया एक ऐसा उदाहरण है जो न केवल दावे को खोखला साबित कर रहा है बल्कि कायाकल्प योजना से लेकर स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ जल की व्यवस्था पर सवाल भी खड़ा कर रहा है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त ग्राम पंचायत के सम्मिलित गांव मे स्थित प्राथमिक विद्यालय कायाकल्प योजना लाभ मात्र से कोसो दूर नही है बल्कि सुरक्षा की दृष्टि मे बाउंड्री और स्वच्छता की प्राथमिकता मे दिव्यांग शौचालय एवं स्वच्छ जल की दृष्टि मे पेयजल की सुव्यवस्था से कोसो दूर है । उदासीनता की तनी चादर ने रही सही सुव्यवस्था की कोर कसर बगैर विद्युत कनेक्शन वायरिंग और लटक रहे पंखे को पूरा कर दिया है । स्थिति को इस कदर नजरंदाज कर दिया गया कि है सूत्रो की माने तो कायाकल्प योजना से लाभान्वित बनी फाइल को ग्राम पंचायत बटसरा मे स्थित प्राथमिक विद्यालय को दे दिया गया । जिससे ग्राम पंचायत की प्राथमिक विद्यालय दो बार कायाकल्प योजना का लाभ उठाने मे सफल रहा है ।
हैण्डपम्प की स्थिति भी उदासीनता से ओझल नही हो पाया है मिली जानकारी के मुताबिक 9 वर्ष का समय बीत गया है लेकिन अभी तक उसके मरम्मत आदि पर किसी का ध्यान नही गया है । जिससे सिवान मे स्थित विद्यालय के बच्चो को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है । छै महीने से अधिक समय बीत गया लेकिन बाउंड्री निर्माण के बाद आज तक गेट नही लग पाया है जिससे सिवान मे स्थित विद्यालय के बच्चो को बाहरी जानवरो का भी डर बना रहता है ।