क्या प्रवीण निषाद दुबारा बन पायेगे सांसद एनडीए ने झोकी पूरी ताकत !
क्या प्रवीण निषाद दुबारा बन पायेगे सांसद एनडीए ने झोकी पूरी ताकत !
अलबत्ता चार जून बतायेगा अथक प्रयास का परिणाम
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव मे दरम्यान बीस दिन के अथक प्रयासो मे सांसद चुने गये जातीय समीकरण के बीजेपी उम्मीदवार इंजिनियर प्रवीण निषाद जिनके बारे मे सोशल मीडिया के मुताबिक क्षेत्र की जनता नकार रही है उन्हे पहचानने से इन्कार कर रही है उन्हे दुबारा सांसद बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है । नामांकन से लेकर अब तक के अपील चुनाव प्रचार मे पी एम नरेन्द्र मोदी ( संयुक्त कार्यक्रम बस्ती - बस्ती , डुमरियागंज , सन्त कबीर नगर ) गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी , डिप्टी सीएम बृजेश पाठक , केशव प्रसाद मौर्य , सीएम योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष / मत्स्य मंत्री डां संजय निषाद , सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष / पंचायती राज विभाग मंत्री ओपी राजभर , अपना दल { सोनी लाल } राष्ट्रीय अध्यक्ष / केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल , नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा , राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम , वित्त मंत्रालय राज्यमंत्री पंकज चौधरी , परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से लेकर लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत त्रिपाठी , मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी , सदर विधायक अंकुर राज तिवारी , धनघटा विधायक गणेश चौहान , खजनी विधायक श्रीराम चौहान , पूर्व विधायक सदर दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे , जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव , नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल आदि ने शिरकत अपील के साथ जोर आजमाइश कर चुके है । दौरान धारा 370 , राम मन्दिर , तीन तलाक के साथ विकासशील लाभकारी योजनाओ मे 5 किलो मुफ्त राशन , घर - घर शौचालय ( इज्जत घर ) , प्रधानमंत्री आवास , उज्जवला गैस , आयुष्यमान कार्ड , किसान सम्मान निधि योजना एवं वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान , शासन सत्ता का सुशासन काल जहां प्रमुख रहा है , वही विपक्ष को घेरने के क्रम मे उनके पूर्ववर्ती शासन काल को कुशासन के दृष्टिगत गुण्डा माफियाओ का बोलबाला , भ्रष्टाचार का खेल , पाकिस्तान का हमदर्द , राम भक्तो पर गोली चलाने वाला आदि राजनैतिक प्रहार रहा है ।
बहरहाल लोकसभा खलीलाबाद से इंजिनियर प्रवीण निषाद दुबारा सांसद चुने जाते है कि नही ये तो 4 जून के नतीजे बतायेगे ।
अलबत्ता चुनावी माहौल मे क्षेत्र की जनता मे निवर्तमान प्रवीण निषाद की क्या स्थिति है के सोशल मीडिया के मुताबिक प्रवीण निषाद से अच्छा खासा नाराजगी है । जिसमे बतौर निष्क्रियता क्षेत्र वासियो से दूरी , निकम्मापन उनके पहचान से लेकर विकास कार्य मे उनकी उदासीनता प्रमुख कारण है ।