तुष्टिकरण की राजनीति को जड़ से खत्म करने की जीत है = लालचंद यादव
तुष्टिकरण की राजनीति को जड़ से खत्म करने की जीत है = लालचंद यादव
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } प्रदेश मे 37 सीटे जीतने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व का लोहा मानते हुए पूर्व प्रदेश सचिव शिवपाल यादव यूथ ब्रिगेड एवं वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद यादव ने कहा कि यह जीत समाजवाद की जीत है लोकतंत्र की जीत है लोकसभा क्षेत्र वासियो के विश्वास का जीत है यह तुष्टिकरण की राजनीति को जड़ से खत्म करने की जीत है । जो उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के उत्थान के लिए किया है लोगो मे भाईचारा , प्रेम बंधुत्व के लिए किया है । हमने तो श्री अखिलेश जी के 20 मई के आगमन को जीत का सुनिश्चित आगमन कहा था , अब कोई विश्वास न करे तो हम क्या करे ।
हालांकि विपक्ष को पता था कि वो हार रहे है लेकिन वे करते भी तो क्या करते दोनो तरफ खाई थी ।
उन्होने कहा कि जिन्हे राजनीति सीखना हो वे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी सीखे । जो तुष्टिकरण की नही समाजवाद का राजनीति करते हैं लोकतंत्र के मजबूती का राजनीति करते है । राजनीति के वो ऐसे विशारद है जिनके नीतियो मे समाज के उत्थान और लोगो का विकास निहित होता है । तुष्टिकरण की राजनीति तो वे लोग करते है जिन्हे न राजनीति का पहाड़ा आता है और न ही अपने आप पर भरोसा होता है भला ऐसे लोगो से देश समाज का क्या भला होगा ।