हार जीत का नफा नुकसान प्रत्याशी देखे वोट के दलाल चांदी काट गये
हार जीत का नफा नुकसान प्रत्याशी देखे वोट के दलाल चांदी काट गये
सन्त कबीर नगर = चुनावी समर के नतीजे मे हार जीत के परिणाम तो अंतरो मे आते है । लेकिन प्रत्याशियो को जीत के उम्मीद मे वोट के दलालो पर सर्वाधिक यकीन होता है ।
यही वह वजह है जिससे वोट के दलाल चांदी काट जाते है ।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे मे जिसे जीतना था वो जीत गये जिन्हे हारना था वो हार गये । लेकिन इस बीच अगर कोई हार जीत के नतीजे से दूर रहा है तो वह है वोट के दलाल , जो चांदी काट गये है ।
सूत्रो की माने तो भोलेभाले मतदाताओ के वोटो की बोली लगाकर वोट के दलालो द्वारा अच्छी कीमत वसूल की गई है । यह और बात है कि इसकी भनक से मतदाता कोसो दूर रहे है ।
बहरहाल इस बीच कुछ लोगो का मानना है कि वोट की दलाली कोई बड़ी बात नही है वक्त की नजाकत मे कही न कही जायज ठहरता है । क्यो कि जीत की लालसा रखने वाले प्रत्याशी को अपने जीत का भरोसा इन्ही लोगो पर ज्यादा होती है । इन्हे अपने बेहतर प्रतिनिधित्व और विश्वसनीयता पर भरोसा नही रहता है , इनके लिए मतदाताओ पर भरोसा करना दिन के ख्वाब जैसा होता है ।