ऐश्प्रा फाउंडेशन द्वारा स्थापित हुआ आर ओ वाटर प्यूरीफायर व वाटर कूलर

ऐश्प्रा फाउण्डेशन द्वारा स्थापित हुआ आर0ओ0 वॉटर प्यूरीफायर व वॉटर कूलर प्लांट 


संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर मे ऐश्प्रा फाउण्डेशन के सौजन्य से स्थापित आर0ओ0 वॉटर प्यूरीफायर व वॉटर कूलर प्लांट का लोकार्पण / उद्घाटन किया गया । 
इस वॉटर कूलर प्लांट की क्षमता 1000 लीटर प्रति घंटे है । इससे चिकित्सालय परिसर मे रोगियो , परिजनो व स्टाफ को अत्याधिक गर्मी में शीतल जल प्राप्त होगा ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कन्नौजिया व मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ0 भवनाथ पाण्डेय उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर ऐश्प्रा फाउण्डेशन के पदाधिकारीगण व स्थानीय ऐश्प्रा शाखा के कर्मचारी , संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक , हास्पिटल मैनेजर , हेल्प डेस्क मैनेजर व अन्य चिकित्सा कर्मी आदि उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !