इंट्री कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन
इंट्री कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन
सन्त कबीर नगर { हैंसर बाजार } सोशल आडिट निदेशालय के अनुपालन व जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केशरवानी के मार्गदर्शन मे विकास खंड हैसर बाजार मे इंट्री कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ ।
इंट्री कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर सरिता पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } एवं मनरेगा योजना के तहत परियोजनाओ का शत - प्रतिशत क्रियान्वयन सामाजिक अंकेक्षण का मूल उद्देश्य है ।
पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की विश्वसनीयता बनाये रखने के साथ
ग्रामीणो को जागरूक करना सोशल आडिट टीम की नैतिक जिम्मेदारी है । स्थलीय निरीक्षण के दौरान परियोजनाओ से सम्बन्धित फाइलो के मुताबिक सत्यापन करे । सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्य पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी । इसी क्रम मे विकास खंड बेलहर कला व बघौली मे इंट्री कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ ।