उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय से सम्बद्ध किये गये बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य
उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय से सम्बद्ध किये गये बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य
सन्त कबीर नगर = खण्ड विकास सेमरियावा मे तैनात रहे खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य को उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय से सम्बद्ध किया गया । जिलाधिकारी के आदेश क्रम मे जनहित /कार्यहित के मद्देनजर उक्त सम्बद्ध किया गया । 31 अक्तूबर को रिटायर होने वाले खण्ड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी को जहां खण्ड विकास कार्यालय हैसर बाजार तैनात किया गया है , वही खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह खलीलाबाद को सेमरियावा एवं खण्ड विकास अधिकारी राम प्रताप पाण्डेय हैंसर बाजार से प्रखण्ड खलीलाबाद तैनात किया गया । ( मीडिया खबर के मुताबिक बतौर आरोप सीडीओ पर बीडीओ पौली से कुछ धन लेते हुए पूर्णकालिक बीडीओ के होते हुए नाथनगर अतिरिक्त मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी का कार्यभार ) आकांक्षी ब्लाक पौली के खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र का अतिरिक्त मनरेगा प्रभार नाथनगर एवं आकांक्षी ब्लाक बघौली खण्ड विकास अधिकारी स्वेता वर्मा का अतिरिक्त मनरेगा प्रभार बेलहर कला यथावत बना हुआ है ।
बहरहाल खण्ड विकास अधिकारियो के ट्रांसफर मे अगर कही से कोई बात उठ रही है तो वह है आकांक्षी ब्लाक के बीडीओ के अतिरिक्त मनरेगा प्रभार { जो जानकारो के मुताबिक आकांक्षी ब्लाक के बीडीओ को अतिरिक्त प्रभार नही दिया जा सकता है } एवं अपने बेहतर कर्त्तव्य परायणता की पहचान रखने वाले प्रखण्ड सेमरियावा के बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य , जिन्हे उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय से सम्बद्ध ( खेल मैदान , अमृत सरोवर एवं वृक्षारोपण आदि कार्यों की समीक्षा / पर्यवेक्षण मे सहयोग हेतु ) कर दिया गया है ।