।। सोशल आडिट ।। स्थलीय निरीक्षण कर लौट रहे बीआरपी देवेन्द्र पाण्डेय का हुआ एक्सीडेंट

।। सोशल आडिट ।। स्थलीय निरीक्षण कर लौट रहे बीआरपी देवेन्द्र पाण्डेय का हुआ एक्सीडेंट 


सन्त कबीर नगर { बेलहर कला } स्थलीय निरीक्षण कर लौट रहे बीआरपी देवेन्द्र पाण्डेय का एक्सीडेंट हो गया । एक्सीडेंट की घटना लोहरौली बाजार नजदीक खटियावा चौराहे पर हुआ ।
वे वित्तीय वर्ष 2023 - 24 प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के परियोजनाओ का भौतिक सत्यापन करने ग्राम पंचायत दुल्हीपार गये थे । घटना स्थल पर पहुंचे लोगो के माध्यम से उपचार हेतु उन्हे सीएचसी मेहदावल पहुंचाया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब स्थिति मे सुधार है ।
घटना की जानकारी होते ही जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केशरवानी द्वारा सीएमओ से वार्ता कर बेहतर इलाज हेतु कहा गया । ब्लाक कोआर्डिनेटर अश्विनी कुमार पाण्डेय मेहदावल द्वारा तुरन्त अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज सहयोग किया गया ।
उत्तम स्वास्थ्य के लिए जिला कोआर्डिनेटर व सभी ब्लाक कोआर्डिनेटरो , बीआरपी एवं टीम सदस्यो द्वारा प्रार्थना किया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !