बीते वर्षो के भांति 98 लाख मे नही मिली कोई अनियमितता
बीते वर्षो के भांति 98 लाख मे नही मिली कोई अनियमितता
फीडबैक की उदासीनता मे सोशल आडिट
सन्त कबीर नगर { हैंसर बाजार } पी एम आवास ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यो के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन एवं वित्तीय अनियमितता / भ्रष्टाचार के रोकथाम मे ग्राम पंचायत घोरांग मे तीन दिवस का भौतिक सत्यापन कर खुली बैठक करने गई सोशल आडिट टीम को 98 लाख 26 हजार 759 की व्यय राशि मे 37 परियोजनाओ मे कोई अनियमितता / भ्रष्टाचार नही मिला है । जिसमे पंजीकृत 1842 श्रमिक के सापेक्ष सक्रिय 300 मनरेगा मजदूरो मे ( रोजगार सेवक के मुताबिक ) 150 श्रमिको को 100 दिन का रोजगार मुहैया कराते हुए 22 पक्के वर्क मे 17 इंटरलॉकिंग और 15 कच्चे वर्क मे 7 चकरोड 5 परियोजनाओ पर बिना साइन बोर्ड लगे सोशल आडिट की औपचारिकता मे 10.40 से 12.40 के बीच खुली बैठक सम्पन्न हुई । रोजगार सेवक द्वारा सेवन रजिस्टर उपलब्ध नही कराया गया , उन्होने बताया कि भूल वश सेवन रजिस्टर ब्लाक मे पड़ा है । तकनीकी सहायक बैठक के समापन समय पर पहुंच कर बतौर फोटोग्राफ उपस्थिति दर्ज कराई गई । इनके द्वारा किसी भी परियोजना के मानक के अनुरूप अपेक्षित सहयोग नही किया गया । यह और बात है कि प्राप्त रिकार्ड के मुताबिक 3 किलोमीटर क्षेत्रफल के इस ग्राम पंचायत मे 2020 - 21 से अन्य वित्त से 13 इंटरलॉकिंग व 2023 - 2024 के बीच मनरेगा से लगभग 40 इंटरलॉकिंग कार्य के साथ प्राप्त रिकार्ड से 2021- 22 मे डिहवा पिडिया पिच रोड से घोरांग तक पिच रोड खड़ंजे के पटरी पर मिट्टी कार्य , पिच रोड से उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंटरलॉकिंग के दोनो तरफ पटरी पर मिट्टी पटौधन व 2023 - 24 मे पिच रोड से उच्च प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग कार्य हुआ है । इसी क्रम मे वित्तीय वर्ष 2022 - 23 मे डिहवा पिडिया पिच रोड से मतिराम पोखरे तक मिट्टी कार्य , घोरांग जूत धोबी से कबूतरा देवी के खेत तक मिट्टी कार्य , अनिल कोहर के बाग से पिच रोड तक मिट्टी कार्य , घोरांग मे मेन रोड से प्रदीप के खेत तक मिट्टी कार्य , घोरांग मे मटियारा पोखरे की खुदाई एवं सफाई कार्य और वित्तीय वर्ष 2023 - 24 मे ( डिहवा पिडिया पिच रोड से नरेन्द्र सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग ) , डिहवा पिडिया पिच रोड से मतिराम पोखरे तक मिट्टी कार्य , घोरांग मे जूत धोबी के खेत से कबूतरा देवी के खेत तक मिट्टी कार्य , पिच रोड से अनिल के खेत तक मिट्टी कार्य एवं घोरांग मे मेन रोड से प्रदीप के खेत तक मिट्टी कार्य , मतियारे पोखरे के पश्चिम एवं दक्षिण साइट सफाई एवं मिट्टी कार्य , मतियारे पोखरे के उत्तर एवं पूरब साइट सफाई एवं मिट्टी कार्य , अमृत सरोवर के उत्तर साइट मिट्टी कार्य हुआ है । लेकिन पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के क्रम मे सोशल आडिट टीम को कोई वित्तीय अनियमितता / भ्रष्टाचार नही मिला है ।