।। सोशल आडिट ।। फुलूई मे मिली श्रमिक की मजदूरी मे वित्तीय अनियमितता

।। सोशल आडिट ।। फुलूई मे मिली श्रमिक की मजदूरी मे वित्तीय अनियमितता
 

सन्त कबीर नगर { हैंसर } ग्राम पंचायत फुलूई मे वित्तीय वर्ष 2023 - 2024 के सोशल आडिट मे श्रमिक के मजदूरी मे 21.850.00 रूपये की वित्तीय अनियमितता मिली है । बैठक के दौरान मनरेगा मजदूर के सत्यापन मे पन्नेलाल पुत्र जयराम व रिंकू देवी पत्नी पन्नेलाल के 100 दिन के रोजगार मे 195 दिन का मनरेगा मजदूरी भुगतान होने की पुष्टि हुई है जिसमे 95 दिन की मजदूरी वसूली के क्रम मे आता है जो वसूली योग्य है । 
इसके अलावा किसी भी परियोजना मे वित्तीय अनियमितता / भ्रष्टाचार नही मिला है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसके पूर्व 4 किलोमीटर के क्षेत्रफल के इस ग्राम पंचायत मे वित्तीय वर्ष 2021- 22 व 2022 - 23 मे सत्तर लाख से ऊपर के व्यय राशि के सोशल आडिट मे कोई अनियमितता / भ्रष्टाचार नही मिला है ।
यह और बात है कि एक ही परिवार " सुरेश पुत्र रामनयन , प्रियंका पुत्री सुरेश , रिंकी पुत्री सुरेश " मे कई जाबकार्ड होना पाया गया है । किसी भी परियोजना पर साइन बोर्ड लगा नही पाया गया , सम्बन्धित परियोजनाओ का साइन बोर्ड एक ही स्थान पर इकट्ठा पाया गया । इसी क्रम मे मनरेगा का सिक्स रजिस्टर अपूर्ण पाया गया । वित्तीय वर्ष मे कुल 88 लाख 74 हजार 847 रूपये की व्यय राशि मे 35 आवास मजदूरी भुगतान के साथ 37 परियोजनाओ पर कार्य हुआ । जिसमे 5 इण्टरलाकिंग , 2 ह्यूम पाइप , 1 खड़ंजा , अन्नपूर्णा भवन , 2 नाला खुदाई , 2 पोखरा , 4 रैम्प व 20 चकरोड है ।
परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे तकनीकी सहायक , सचिव द्वारा अपेक्षित सहयोग नही किया गया , ऐसे मे इंटरलॉकिंग परियोजनाओ के मानक के अनुरूप सत्यापन की क्या स्थिति हुई होगी कही न कही ये बात सवाल का रूप लेता जरूर नजर आ रहा है ।

पर्यवेक्षक भी नही आये ।
बैठक की अध्यक्षता कौशल्या देवी ने किया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान , टीम कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी , रोजगार सेवक जितेन्द्र कुमार , टीम सदस्य अरविन्द कुमार , सभाचन्द्र , राम चंदर व अमृत लाल सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !