बीडीओ श्वेता वर्मा के कार्यकाल मे मनरेगा को कितनी मिली गति ?

बीडीओ श्वेता वर्मा के कार्यकाल मे मनरेगा को कितनी मिली गति ?


सन्त कबीर नगर = लगता है स्थानांतरण की प्रक्रिया कुछ और हो गया है । तभी तो स्थानांतरित हुए अधिकारियो की अपनी मर्जी चलती होती दिखाई दे रही है चाहे वह जिला स्तरीय ट्रांसफर मे ग्राम पंचायत सचिव हो या फिर प्रदेश स्तर पर स्थानांतरित अधिकारी हो । बहुत से ऐसे मामले उदाहरण के तौर पर देखे जा सकते है , जिसमे से एक उदाहरण खण्ड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा है । जो आकांक्षी ब्लाक बघौली एवं विकास खण्ड बेलहर कला की मनरेगा की अतिरिक्त प्रभारी रही है । जिनका विगत दिनो स्थानांतरण जनपद फर्रुखाबाद हो गया था ।
लेकिन स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत जनपद फर्रुखाबाद को हुए अभी कोई ज्यादा समय नही हुआ था कि आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश आदेश संख्या 2020 /स्था०प्र० / 2024 दिनांक 30.6.2024 द्वारा श्वेता वर्मा खण्ड विकास अधिकारी सन्त कबीर नगर का खण्ड विकास अधिकारी जनपद फर्रुखाबाद के पद पर किये गये स्थानांतरण को एतद्द्वारा निरस्त करते हुए सम्यक विचारोपरांत खण्ड विकास अधिकारी जनपद सन्त कबीर नगर के पद पर यथावत तैनात कर दिया गया है । ऐसे मे इनके पूर्व के अगस्त 2023 से 16 जुलाई 2024 के कार्यकाल पर एक दृष्टि डालने की कही न कही जरूरी नजर आ रहा है । वह भी जब ये आकांक्षी ब्लाक बघौली की बीडीओ रही है । प्राप्त रिकार्ड के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023 - 2024 मे ग्राम पंचायत डोडारा मे 18 आवास की महज मजदूरी , हरदी मे 2 आवास की मजदूरी , बसडीला मे 4 आवास की मजदूरी , गौरापार मे 4 परियोजना पर कार्य , कुरीपार बेलहसा मे 7 परियोजना , महला मे 2 परियोजना , बड़हरा मे 2 परियोजना पर जहां कार्य हुआ वही चालू वित्तीय वर्ष मे अभी तक परियोजनाओ के भुगतान दृष्टि मे करैली मे महज एक चकरोड के साथ शेष ग्राम पंचायते बसडीला , देवकली , डोडारा , हरदी , जंगल कला , कुरीपार बेलहसा , लेडुवा , पैकवलिया , सई बुजुर्ग , सांगठ मे पीएम आवास मजदूरी भुगतान के अलावा मनरेगा के किसी परियोजना पर कोई कार्य नही हुआ है । ऐसे मे विकास की प्राथमिकता मे कर्त्तव्य परायणता पर सवाल खड़ा होना कोई अतिश्योक्ति नही होनी चाहिए । 
बहरहाल बीडीओ श्वेता वर्मा का जनपद मे पुनः वापसी हो गई है । इस बीच अगर कुछ नजर आ रहा है तो एक तरफ जहां स्थानांतरण की प्रक्रिया को कुछ और दृष्टि से देखा जा रहा है तो वही दूसरी तरफ पूर्व तैनाती ब्लाक बघौली एवं मनरेगा अतिरिक्त प्रभार बेलहर कला का रास्ता बन्द हो गया है । मनरेगा अतिरिक्त प्रभार बेलहर कला एवं आकांक्षी ब्लाक बघौली मे खण्ड विकास अधिकारी आनन्द कुमार गुप्त की तैनाती हो गई है ।
अलबत्ता अब देखना यह है कि विकास की प्राथमिकता मे तैनाती ब्लाक की दशा मे मनरेगा परियोजनाओ को अब कितनी गति देने का काम किया जायेगा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन