उदासीनता ! हजारो श्रमिको का प्रभावित हुआ गारंटी रोजगार
उदासीनता ! हजारो श्रमिको का प्रभावित हुआ गारंटी रोजगार
सन्त कबीर नगर = बेशक दायित्व निर्वहन मे विकास की प्राथमिकता की बात होती है लेकिन सच्चाई कुछ और है । विकास की प्राथमिकता मे दो पहलू काम करते नजर आ रहे है । एक तरफ बहुत से ग्राम पंचायतो मे बाढ़ सी स्थिति मे बड़े पैमाने पर मनरेगा परियोजनाओ पर काम होता देखा जा रहा है और दूसरी तरफ सूखे की स्थिति मे बहुत सी ग्राम पंचायतो मे जहां न के बराबर के साथ एक भी परियोजना से वंचित नजर आ रही है । प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष मे भुगतान दृष्टि से 30 जुलाई तक मे विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत बाघनगर , सेहुड़ा 1 परियोजना वृक्षारोपण , छपिया आनन्द राय मे 1 चकरोड , पिपरा हसनपुर 1 सीमा दीवार निर्माण के साथ भड़ेला , भाटपारा , बिगरामीर , घुसुरा , दरियाबाद , करमाडोमन , हड़हा , पच पोखरिया , सेमरियावा , सिसवा तालिब , सोनौरा गौसी , तिलजा , उसरा शहीद मे आवास मजदूरी भुगतान के अलावा किसी एक भी परियोजना पर कोई कार्य नही हुआ है । इसी क्रम मे विकास खण्ड सांथा मे टोटहा मे 1 वृक्षारोपण , 1 पोखरा खुदाई , सारना मे 1 मेढ़बंधी , गहबा , धोबहा , गोईठहा , करनजोत , लेदवा श्रीपाल , लोहरसन , निघुरी , पसनारा , प्रतापपुर , पथरहाट मे आवास मजदूरी विकास खण्ड पौली के शनिचरा बाजार 1 वृक्षारोपण , परसीर मे पंचायत भवन निर्माण , कटहा भीठा मे 2 वृक्षारोपण , 2 रैप , पराहार गोविन्द मे 1 चकरोड के अलावा बछहाईपार , गागरगाढ़ , सेवईपार मे आवास मजदूरी , नाथनगर के कसार मे 1 मेढ़बंधी , ओझापट्टी मे 1 वृक्षारोपण , बन्धुपुर 1 वृक्षारोपण 1 खेत का समतलीकरण, नीबाहोरिल , कोडारी , मझौवा एकडंगवा मे आवास मजदूरी , मेहदावल के ग्राम पंचायत गुलरिहा मे 1 मेढ़बंधी 1 चकरोड , समोगर 1 मेढ़बंधी , तुनिहवा 1 चकरोड , भटौली , थरौली , श्रीनगर आवास मजदूरी , खलीलाबाद के ग्राम पंचायत गौरहरा 2 चकरोड , मथुरापुर पंचायत भवन निर्माण , सिरमोहनी 1 मिट्टी पटाई , देवरी 1 मेढ़बंधी , एकमा पंचायत भवन , 1 चकरोड , बनकटिया ( जिला कारागार ) गौशाला प्रांगण मिट्टी पटाई , गौशाला निर्माण , 1 चकरोड , धमैईचा , टुंगपार , तामा , सहस्रव माफी , रामपुर , पोपया , कटबंध मे आवास मजदूरी , प्रखण्ड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत बरनव 1 पोखरा खुदाई , करमा 1 खड़ंजा पटरी पटौधन , लहुरेगांव 1 खेल मैदान , 1 चकरोड , राजनौली 1 खेल मैदान ,1 पोखरा खुदाई , औराडाड़ , बभनौली , भरवल पर्वत , गागरगाढ़ , गाई बसंतपुर , जगदीशपुर , मनिकापुर , नवा खुर्द , सेमरडाढ़ी , सोनाड़ी , सुरैना , टांडा मे आवास मजदूरी , प्रखण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत कुल्हड़िया 1 गड़ही का जीर्णोद्वार , मंझरिया पठान 1 नाला खुदाई , मुंडेरी 2 चकरोड , किठिउरी 2 मेढ़बंधी , गंगौरा 2 चकरोड , बरैनिया 6 मेढ़बंधी , देवरिया , लंगड़ाबार , मीरापुर मे आवास मजदूरी व प्रखण्ड बघौली के ग्राम पंचायत लेडुवा , जंगल कला , बसडीला , देवकली , पैकवलिया , सांगठ व सई बुजुर्ग मे महज आवास मजदूरी के आलावा कोई कार्य नही हुआ है । जिससे न केवल मनरेगा योजना से होने वाले विकास कार्य प्रभावित होते नजर आ रहे है बल्कि 100 दिन के गारंटी रोजगार मे हजारो श्रमिको का रोजगार भी प्रभावित होता नजर आ रहा है ।