।। सोशल आडिट ।। समदहा मे मिलता है कि के पहले श्रमिको को मजदूरी
।। सोशल आडिट ।। समदहा मे मिलता है काम के पहले श्रमिको को मजदूरी
नही है सेवन रजिस्टर = ग्राम रोजगार सेवक
संत कबीर नगर { बघौली } विकासशील लाभकारी योजनाओ की प्राथमिकता मे सरकारी कितने भी पारदर्शी नियम बनाये लेकिन उसके अनुपालन के बजाय संबंधित अधिकारियो , कर्मचारियो द्वारा तार - तार करने मे कोई कोर कसर नही छोड़ा जा रहा है ।
मसलन मनरेगा मजदूरी का भुगतान आधार आधारित पेमेंट सिस्टम { ABPS } के माध्यम से होना है लेकिन सिस्टम को नजरंदाज करते हुए काम करने से पहले मनरेगा मजदूरी भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है । यहां वर्षो से बिना सेवन रजिस्टर के न केवल काम हो रहा है बल्कि सोशल आडिट भी बिना कोई वित्तीय अनियमितता/ भ्रष्टाचार पाये सकुशल सम्पन्न हो रहा है ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रधान कोई और प्रतिनिधित्व किसी और की ग्राम पंचायत समदहा मे काम करने से पहले मनरेगा मजदूरो को मजदूरी मिलने का मामला प्रकाश मे आया है सोशल ऑडिट के खुली बैठक मे ग्रामीणो के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे बालेश्वर द्वारा बताया गया कि मनरेगा मजदूरो को काम करने से पहले मजदूरी दे दिया जाता है । सेवन रजिस्टर के अनुपलब्धता मे ग्राम रोजगार सेवक रेनू प्रजापति द्वारा बताया गया कि हमारे यहां सेवन रजिस्टर ही नही है । आज जब वित्तीय अनियमितता/ भ्रष्टाचार की तमाम शिकायते और मीडिया द्वारा खबरे चलाई जा रही है तब पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के मूल उद्देश्य मे सोशल आडिट टीम द्वारा बिना कोई वित्तीय अनियमितता/ भ्रष्टाचार पाये 53 लाख 8 हजार 15 रूपये की कुल व्यय राशि मे 35 परियोजनाओ का आडिट किया गया । जबकि सोशल आडिट के गाइड लाइन के मुताबिक किसी ग्राम पंचायत मे सोशल आडिट तब तक सम्पन्न हुआ नही माना जाता है , जब तक कि सोशल आडिट टीम द्वारा ग्राम पंचायत के सभी कार्य स्थलो और काम करने वाले सभी श्रमिको का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित न कर लिया गया हो । वही मनरेगा स्कीमो की लेखा परीक्षा नियमावली 2011 के नियम 6 मे उल्लिखित निम्नांकित प्राविधानो का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा ।
मस्टर रोल मे प्रविष्ट किये गये श्रमिको से सम्पर्क करके विनिर्दिष्ट समयावधि मे की गई प्रविष्टि और किये गये भुगतान का सत्यापन , अभिलेखो मे दर्ज तथा कार्य स्थल पर किये गये कार्य की मात्रा तथा गुणवत्ता का सत्यापन , रोकड़ बही, बैंक स्टेटमेंट और अन्य वित्तीय अभिलेखो से वित्तीय रिपोर्टो की शुद्धता और विश्वसनीयता का सत्यापन , प्राक्कलन , निर्धारित प्रक्रिया { laid down procedure } तथा मितव्ययिता के आधार पर सामग्री क्रय की जांच हेतु इंवाइस बिलो , बाउचरो व अन्य संबंधित अभिलेखो का सत्यापन करना है ।
बेहद अपेक्षित सहयोग मे तकनीकी सहायक द्वारा कोई सहयोग नही किया गया । जिससे परियोजनाओ के मानक अनुरूप सत्यापन नही हुआ । बहरहाल फीडबैक के दृष्टिगत प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष मे 2023-24 मे " प्रभु , भूलन , बालेसर के खेत की मेढ़बंधी " अजोर , प्रभु , विश्वनाथ के खेत की मेढ़बंधी " गिरीश चन्द, गोविन्द, बाबूलाल के खेत की मेढ़बंधी " रामशब्द, हीरालाल, रामचंद्र के खेत की मेढ़बंधी " श्यामलाल, रामजीत, दीनदयाल के खेत की मेढ़बंधी " वित्तीय वर्ष 2022- 23 मे" रतन, बालेसर, भूलन, प्रभु के खेत की मेढ़बंधी " रामशब्द, शत्रुघ्न, विश्वनाथ, मधुसूदन के खेत की मेढ़बंधी " सुग्रीव , प्रभु , गंगा प्रसाद के खेत की मेढ़बंधी " प्रहलाद, सौरव , शिवबहाल के खेत की मेढ़बंधी " शिवबहाल, राकेश, बाबूलाल के खेत की मेढ़बंधी " गिरीशचन्द, रामशब्द, कृष्णचन्द, प्रेमचंद के खेत की मेढ़बंधी " वित्तीय वर्ष 2021- 22 मे " रामकरन, रामशब्द, विश्वनाथ के खेत की मेढ़बंधी " रविन्द्र, मधुसूदन, श्यामलाल, मेवालाल के खेत की मेढ़बंधी " प्रभु, भूलन, हीराचंद, अजोर के खेत की मेढ़बंधी " देवदत्त, शिवपूजन, रामशब्द, रामसुभग के खेत की मेढ़बंधी " एवं वित्तीय वर्ष 2020- 21मे" रामशब्द के खेत की मेढ़बंधी " कृष्णानंद के खेत की मेढ़बंधी" का रिकार्ड प्राप्त हो रहा है जिसके मुताबिक एक - एक व्यक्ति के नाम के खेत की मेढ़बंधी का कई रिकार्ड प्राप्त हो रहा है इसी क्रम मे 2023- 24 व 2022- 23 मे पुलिया से कई परियोजनाओ का रिकार्ड मिल रहा है जो निम्नवत है - पिच रोड से पुलिया तक इण्टरलाकिंग कार्य , पुलिया से कैलाश के खेत तक नाला खुदाई , रेरुआ ताल से पुलिया तक नाला खुदाई , पुलिया से समदहा सिवान तक नाला खुदाई , समदहा तालाब से पुलिया तक नाला खुदाई , पारस यादव के घर से पुलिया तक भूमिगत नाली निर्माण , पुलिया के दक्षिण से भवानीगाढ़ा सिवान तक मिट्टी कार्य , हरिराम के घर पुलिया तक मिट्टी कार्य , अवधेश के घर से पुलिया तक इण्टरलाकिंग कार्य ।
जो वित्तीय अनियमितता के दृष्टिगत जांच का विषय बनता है ।
अलबत्ता सर्व सम्मति से बैठक की अध्यक्षता बालेश्वर ने किया ।