पर्यावरण और बेहतर समाज का सूचक है हरिशंकरी वृक्षारोपण = नागेन्द्र चौधरी
पर्यावरण और बेहतर समाज का सूचक है हरिशंकरी वृक्षारोपण = नागेन्द्र चौधरी
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } ग्राम पंचायत इमिलडीहा ( राजस्व गांव भिउरा,गढवा ) मे हरिशंकरी वृक्षारोपण का सफल आयोजन हुआ । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेन्द्र चौधरी ने कहा कि हरिशंकरी वृक्षारोपण एक क्रांतिकारी पहल है इससे न केवल पर्यावरण के साथ जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि उत्तम स्वास्थ्य लाभ के साथ समाज को भाईचारे का दिशा प्रदान करने का विशेष बल मिलेगा ।
उन्होने कहा कि हरिशंकरी { पीपल, बरगद, पाकड़ } वृक्षारोपण से हम लोगो को सफल जीवन के द्योतक मे " एकता मे बल " का सीख लेना चाहिए । हरिशंकरी वृक्षारोपण एकता भाईचारे का जीवंत प्रतिनिधित्व का स्वरूप है । हरिशंकरी वृक्षारोपण को समाज के विषमता को दूर करने की कोशिशो मे उदाहरण के रूप मे लिया जायेगा ।