।। सार्थकता ।। वृक्ष लगाकर मनाया गया जन्मदिन
।। सार्थकता ।। वृक्ष लगाकर मनाया गया जन्मदिन
हर किसी जीवन के लिए सम्भव है पौधारोपण = राजकुमार
सन्त कबीर नगर = वैसे तो जीवन की सार्थकता मे बहुत से आयामो को मानने का दौर चल रहा है । उसके लिए जी जान कोशिशे चल रही है बड़ी से बड़ी डिग्रिया ली जा रही है । ऐसे मे वृक्षारोपण को लेकर अगर ये ख्याल आये कि जब कुछ भी न कर सको तो पौधारोपण कर लिया करो । कोई आश्चर्य की बात नही हो सकती है । लेकिन ऐसे ख्याल को बड़ी से बड़ी डिग्रिया लेकर नौकरी बिजनेस करके उस जीवन की सफलता के सच्चाई का सामना नही किया जा सकता है जिस जीवन मे उत्तम स्वास्थ्य के लिए, स्वच्छ समाज के लिए और शुद्ध वातावरण के लिए, प्रकृति की सुन्दरता के लिए पौधारोपण जैसा कार्य किया जा रहा हो ।
उल्लेखनीय है कि ब्लाक कोआर्डिनेटर राजकुमार सेमरियावा द्वारा जीवन की सार्थकता मे अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण किया गया ।
उन्होने कहा कि जीवन की सार्थकता मानव जीवन मात्र पाने मे नही होता है उसके मतलब मे जीवन की सार्थकता होती है । भौतिक जीवन को उस हद तक हम सफल नही मान सकते, जिसमे उत्तम स्वास्थ्य का ख्याल, बेहतर समाज की दृढ़ता और शुद्ध वातावरण का कर्त्तव्य पथ न हो । अगर हम अपने जीवन को सार्थक करना चाहते है उसे बहुमूल्य बनाना चाहते है तो हमे पौधारोपण अवश्य करना चाहिए । जो हर किसी जीवन के लिए सम्भव है ।