।। सर्विस ।। देश की नम्बर वन बनी रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी
।। सर्विस ।। देश की नम्बर वन बनी रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी
2029 तक देश के कोने कोने मे पहुंचने का लक्ष्य - अब्दुल्लाह खान
सन्त कबीर नगर { नाशिक } इरादे मजबूत हो और लक्ष्य पर एकाग्रता हो तो संघर्ष की कहानी सफलता की इबारत लिखती है ।
जिसका उदाहरण रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी है जो न केवल अपने बेहतर उत्पाद के साथ मार्केट मे किंग ऑफ रिटेल शॉप के नाम जानी जाती है बल्कि सबसे बड़ी संख्या मे मैनुफक्चरिंग टू रिटेल शॉप को सीधे सर्विस देने वाली देश की पहली कम्पनी बन गई है । सफलता को लेकर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि इसका पूरा श्रेय कम्पनी के सेल्स टीम को जाता है यह उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी की देन है । ये कम्पनी के उस सफलता के लक्ष्य की एक कड़ी है जो 2029 तक देश के कोने - कोने मे पहुंचने का ( लक्ष्य ) रखा गया है । हर एक रिटेल एवं ग्राहक तक पहुंचना सेल्स टीम का ध्येय है जो अपनी पूरी लगन के साथ काम कर रही है । इसके लिए हमे न केवल उम्मीद है बल्कि विश्वास है कि सेल्स टीम 2029 के लक्ष्य को पूरा कर लेगी । मार्केट मे किंग आफ रिटेल शॉप को लेकर श्री खान ने कहा कि चूंकि कम्पनी को मार्केट मे किंग ऑफ रिटेल शॉप के नाम से जाना जाता है पर हमे अच्छी सर्विस देने वाले सेवक का दर्जा पसन्द है ।