संकल्प : हर हाल मे करेगे हरिशंकरी को सुरक्षित = एखलाक अहमद

संकल्प : हर हाल मे करेगे हरिशंकरी को सुरक्षित = एखलाक अहमद 


सन्त कबीर नगर { बघौली } ग्रामवासियो और विद्यार्थियो के साथ ग्राम प्रधान आटा कला एखलाक अहमद द्वारा हरिशंकरी वृक्षारोपण किया गया ।
उन्होंने कहा कि जीवन के लिए हरिशंकरी { पीपल, बरगद, पाकड़ } वृक्षारोपण अहम है । अगर इसे एक साथ लगाते है तो इसके बहुत फायदे है । हम पुराने जमाने से सुनते आ रहे है कि पीपल का पेड़ हो या बरगद का पेड़ हो उस पर भगवान का वास होता है । लेकिन अगर इसे साइंस के हिसाब से देखा जाय तो ये तीनो पेड़ ऐसे है जो 24 घण्टे आक्सीजन देते है । ये शानदार पहल है इसका हम न केवल तहेदिल से शुक्रगुजार करते है बल्कि अनुसरण भी करते है । 
मै यकीन दिलाता हूं कि इन तीनो पेड़ { पीपल, बरगद, पाकड़ } को हरहल मे सुरक्षित रखने का काम करूंगा । 
इसी क्रम मे उन्होंने कहा कि जीवन के आयामो मे वृक्षो का अहम योगदान है । स्वच्छ वातावरण के साथ शीतल हवाओ का खुशनुमा माहौल मिलता है किसी कारण से उत्पन्न हुए मानसिक तनाव को दूर करते है , इससे हमे स्वस्थ जीवन का लाभ मिलता है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !