बेलौली मनरेगा श्रमिको ने किया काम की मांग

बेलौली मनरेगा श्रमिको ने किया काम की मांग 


मनरेगा से हो ज्यादा से ज्यादा काम ताकि मिले रोजगार = मनरेगा मजदूर 


सन्त कबीर नगर { मेहदावल } यह और बात है कि लक्ष्य के निर्धारण मे मानव दिवस का सृजन हो रहा है और बड़े पैमाने पर मनरेगा योजना से काम हो रहा है । काम मांगने वाले कार्य स्थल से गायब होकर मनरेगा मजदूरी का लाभ पा रहे है । लेकिन ग्राम पंचायत बेलौली के श्रमिको का ऐसा सौभाग्य नही है । वे काम मांग रहे है फिर भी उन्हे काम नही मिल रहा है ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बेलौली मे सोशल आडिट की खुली बैठक मे मनरेगा मजदूरो ने काम की मांग किया है । श्रमिको ने कहा कि मनरेगा योजना से ज्यादा से ज्यादा काम कराया जाय ताकि हम मनरेगा मजदूरो को रोजगार मिल सके । इसके पूर्व सोशल आडिट टीम द्वारा वित्तीय वर्ष 2023- 24 मे हुए कुल 16 लाख की व्यय राशि मे 22 परियोजनाओ मे पंजीकृत 350 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 178 मनरेगा मजदूरो सृजित 7306 मानव दिवस का आडिट किया गया ।
तकनीकी सहायक आशुतोष शर्मा व सचिव नेहा सिंह अनुपस्थित रही । 
बैठक की अध्यक्षता उमेश तिवारी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर कोआर्डिनेटर राजकुमार, टीम सदस्य सहित ग्राम प्रधान उमेश यादव, ग्राम रोजगार सेवक पुष्पा देवी, पंचायत सहायक दिलीप कुमार पाण्डेय व तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !