भ्रामक एवं झूठा रिपोर्ट तैयार कर शासकीय धन का बंदरबाट करने मे जुटे अधिकारी !

भ्रामक एवं झूठा रिपोर्ट तैयार कर शासकीय धन का बंदरबाट करने मे जुटे अधिकारी !


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } ग्राम पंचायत भगठान मे योजना का शव यात्रा निकल रहा है । शिकायती पत्र की माने तो योजना का जान लेने वाला कोई और नही बल्कि उसके क्रियान्वयन मे जिम्मेदारी का दायित्व निर्वहन करने वाले खण्ड विकास के अधिकारी है जो जिम्मेदारी तो जिम्मेदारी अपना ईमान खो दिये है । हालांकि उनके इस साहस मे कही न कही उनकी भी भूमिका नजर आ रही है जिनको सक्षम अधिकारी के तौर पर जाना जाता है । 
उल्लेखनीय है कि बतौर पारदर्शी एवं ईमानदारी समस्या समूल निस्तारण जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र मे शिकायत कर्ता राम लौट राही द्वारा बड़े ही विश्वास के साथ स्पष्ट शब्दो मे लिखा गया है कि आपके अधीनस्थ ज़िम्मेदार अधिकारीगण, कर्मचारीगण प्रकरण का भ्रामक एवं झूठा रिपोर्ट तैयार कर गैरजिम्मेदाराना तरीका अपना कर बिना किसी डर व बिना किसी भय के फर्जी रूप से रिपोर्ट आपको प्रेषित किया जाता है । जिसका जीता जागता उदाहरण जर्जर पंचायत भवन का मूल्यांकन एवं ध्वस्तीकरण के संबंध मे ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देशित किया हुआ जिला पंचायत राज अधिकारी का पत्रांक 95/19.5.2023 एवं अनुस्मारक पत्रांक 484/20.5.2023 है । जिसके जवाब मे " ध्वस्तीकरण की जानकारी उन्हे नही है का जहां एक तरफ खण्ड विकास अधिकारी का पत्रांक 1117/27.1.2024 है । वही दूसरी तरफ बिना किसी कार्यवाही के जर्जर भवन का मरम्मत कराये जाने का प्रार्थी द्वारा आपत्ति है । जिसे बड़े ही खेद का विषय बताते हुए कि प्रार्थी जागरुक न होता तो अब तक बंदरबाट करके लीपापोती कर चुके होते जैसा की शौचालय एवं अन्य परियोजनाओ मे बिना कार्य कराये ही भुगतान करवा लिया है के साथ लगभग 2 वर्ष बाद भी जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण न कराकर लीपापोती करके शासकीय धन का बंदरबाट करने मे ब्लाक स्तरीय अधिकारी जुटे हुए है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !