।। विद्युत ।। विभिन्न स्थानो पर कैम्प का आयोजन हुआ

।। विद्युत ।। विभिन्न स्थानो पर कैम्प का आयोजन हुआ 


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखंड अधिकारी मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे विद्युत उपकेंद्र हरिहर पुर मे कैम्प का आयोजन हुआ । 
जिसमे 145 उपभोक्ताओ द्वारा 2.90 लाख रूपए राजस्व जमा कराया गया । 55 उपभोक्ताओ का बिल सुधार एवं 55 उपभोक्ताओ की बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । उपखंड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा द्वारा टुंगपार गांव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 35 उपभोक्ताओ द्वारा 70 हजार रूपये जमा कराये गये । 10 उपभोक्ताओ के बिल सुधार किये गये । 20 उपभोक्ताओ द्वारा बकाया जमा न करने के कारण इनकी लाइन विच्छेदित की गई तथा 3 उपभोक्ताओ का विधा परिवर्तन किया गया । उपखंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर द्वारा मुखलिस पुर गांव मे कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे 112 उपभोक्ताओ से 2.80 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई । तथा 46 उपभोक्ताओ की लाइन विच्छेदित की गई । 24 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया ।5 उपभोक्ताओ का कुल 8 किलोवाट लोड बढ़ाया गया एवं 3 उपभोक्ताओ का विधा परिवर्तन किया गया । उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि पुलिस लाइन, बड़ी सरौली, डीघा बाईपास, गोला बाजार, मुखलिसपुर चौराहे एवं उसका कला पर चेकिंग अभियान चला कर 6.54 लाख रुपये बकाये मे 31 कनेक्शन काटे गये एवं 60 उपभोक्ताओ द्वारा 4.64 लाख रुपये जमा कराये गये । 5 उपभक्ताओ का कुल 9 किलोवाट लोड बढ़ाया गया तथा 22 उपभोक्ताओ के आर डी एफ बिल सही किये गये एवं उपखंड अधिकारी मगहर मनोज कुमार के नेतृत्व मे एकमा गांव मे 18, धौरहरा गांव मे 20, व गुलरिहा गांव मे 17 उपभोक्ताओ की बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई , तथा 77 उपभोक्ताओ से 3.97 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !