।। विद्युत ।। चेकिंग अभियान चलाया गया
।। विद्युत ।। चेकिंग अभियान चलाया गया
राष्ट्रहित मे बिजली बचाये
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखंड अधिकारी हरिहर पुर मुकेश गुप्ता व अवर अभियंता चन्द्र भूषण और सुनील यादव के संयुक्त नेतृत्व मे सिसवनिया व कर्री गांव मे चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ की लगभग 10 लाख रुपये राजस्व बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई एवं 28 उपभोक्ताओं द्वारा 1.80 लाख रूपये जमा किया गया ।
उपखंड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण सिंह द्वारा बसवारी गांव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 40 उपभोक्ताओं द्वारा 1.25 लाख रुपये जमा कराये गये । 5 उपभोक्ताओं के बिल सुधार किये गये । 39 उपभोक्ताओं द्वारा लगभग 8 लाख बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई ।
उपखंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर व अवर अभियंता अजय चौरसिया द्वारा नाथनगर,धनघटा, तिघरा घाट व मड़हाराजा गांव मे बड़े बकायेदारो पर चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 156 उपभोक्ताओं से 4.10 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई तथा 37 उपभोक्ताओं की लगभग 14.45 लाख रुपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गई तथा 5 उपभोक्ताओं का कुल 12 किलोवाट लोड बढ़ाया गया एवं 2 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया ।
उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि पठान टोला, माली टोला, मोहदीपुर, अचकवापुर, गांधी नगर मे चेकिंग अभियान चला कर 40 उपभोक्ताओं की 6.31 लाख रुपये बकाये मे कनेक्शन काटे गये एवं 102 उपभोक्ताओं द्वारा 4.37 लाख रुपये जमा कराये गये । 3 उपभोक्ताओं का कुल 5 किलोवाट लोड बढ़ाया गया तथा 20 उपभोक्ताओं के बिल सही किये गये ।