ग्राम विकास की सहभागिता मे ग्रामवासी करमा कला

ग्राम विकास की सहभागिता मे ग्रामवासी करमा कला 
 

सन्त कबीर नगर { सांथा } सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे ग्राम वासियो द्वारा सहभागिता निभाई जा रही है । जिसका श्रेय चतुर्वेदी परिवार को दिया जा रहा है । ग्रामीणो के मुताबिक आवागमन के सुगम रास्तो के साथ विद्युत व्यवस्था, जल निकासी, मनरेगा श्रमिको को रोजगार आदि सहित कृषि विकास कार्यो मे चतुर्वेदी परिवार का बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत करमा कला मे वित्तीय वर्ष 2023- 24 के 65 लाख की व्यय राशि मे 25 पीएम आवास मजदूरी सहित 25 मेढ़बंधी, 4 सी सी रोड, 4 इण्टर लाकिंग आदि परियोजनाओ की सोशल आडिट मे ग्रामीणो ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया । टीम द्वारा उन्हे सहभागिता के तौर जागरूक करते हुए आडिट किया गया । कोआर्डिनेटर अश्विनी पांडेय द्वारा परियोजनाओ के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे छेदी लाल पांडेय ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण के आयोजन से ग्रामीणो मे सहभागिता की हिस्सेदारी बढ़ रही है । जिसका उदाहरण ग्राम पंचायत मे हो रहे विकास कार्य है । 
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम अदालत, रोजगार सेवक, टीम सदस्य रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखलाल, माधुरी सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !