सोशल आडिट की खुली बैठक मे नही हुआ परियोजना का सत्यापन

सोशल आडिट की खुली बैठक मे नही हुआ परियोजना का सत्यापन 


संबंधित अधिकारी कर रहे है सीधे अनुच्छेद 17{3} की अनदेखी !

सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } संबंधित अधिकारी नियम के अनुपालन मे कितने ईमानदार है इसका एक उदाहरण ग्राम पंचायत छपिया छितौना है जहां के  शत - प्रतिशत क्रियान्वयन एवं वित्तीय अनियमितता / भ्रष्टाचार के रोकथाम मे आडिट के मूल उद्देश्य पारदर्शिता, सहभागिता एवं जवाबदेही के क्रम मे सोशल आडिट टीम का कोई सहयोग नही किया गया । जो { ग्राम पंचायत की ज़िम्मेदारी है कि सभी जरूरी कागजात मसलन मस्टर रोल, बिल बाउचर, मापी -जोखी से संबंधित दस्तावेज पारित आदेशो की प्रतिलिपि आदि ग्राम सभा को सोशल आडिट के लिए मुहैया कराये } अनुच्छेद 17 {3} के लिहाज से कही न कही अनदेखी नजर आ रही है । जो एक तरफ नियम अनुपालन मे सक्षम अधिकारियो के दिशा - निर्देशो का कितना प्रभाव है उसका भी हाल - ए - बयां कर रहा है ।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के कुल 62 लाख 11 हजार 66 रूपये की व्यय राशि मे सृजित 17135 दिवस के 35 परियोजनाओ { 2 पशु शेड, 3 खड़ंजा,1 बाउंड्रीवाल, पंचायत भवन, 2 पोखरा, 3 नाला,1 बंधा,1 पटरी सहित राम अधीन के घर से गंगाराम के घर तक इण्टरलॉकिंग, जंग बहादुर के घर से असलम के घर तक इण्टरलॉकिंग, राम सुभग के घर से दयाराम के घर तक इण्टरलॉकिंग, हरिश्चंद्र के घर से बाउंड्री तक इण्टरलॉकिंग, जुनैद के घर से रईस के घर तक इण्टरलॉकिंग, नहर के पुलिया से हाशिम के घर तक खड़ंजा निर्माण कार्य, फैजुल्ला की बोरिंग से नहर पुलिया तक खड़ंजा निर्माण कार्य, फैजान के खेत मे फिरोज के खेत तक खड़ंजा निर्माण कार्य आदि } की सोशल आडिट मे किसी भी परियोजना का मानक के अनुरूप सत्यापन नही हुआ । तकनीकी सहायक द्वारा इससे दूरी बनाया गया । सचिव द्वारा भी अपनी मनमानी दिखाया गया । जो नियम जानकारो के मुताबिक सीधे तौर अनुच्छेद 17 {3} की अनदेखी है । वही अगर फीडबैक की दृष्टि से अगर देखा जाय तो वित्तीय वर्ष 2023- 24 मे बहरिया पुल से ललुआ ताल तक 74124 की व्यय राशि मे नाला खुदाई कार्य होने का जांच विषयक जहां रिकार्ड प्राप्त हो रहा है वही खड़ंजा परियोजना पर पंद्रहवां वित्त से जंग बहादुर के घर से असलम के खेत तक खड़ंजा मरम्मत कार्य हेतु मजदूरी भुगतान 50.441.00 एवं मैटेरियल पर 52.400.00 रूपये और एम बी चार्ज पर 1.039.00 का भुगतान
एवं राम अधीन के घर से गंगाराम के घर तक खड़ंजा मरम्मत कार्य हेतु 60.392.00 एवं 25.008.00 मैटेरियल भुगतान तथा सिंधू के घर से दयाराम के घर तक खड़ंजा मरम्मत कार्य पर 99.410.00 रूपये का भुगतान हुआ है । सद्दाम के खेत से नहर पुलिया तक खड़ंजा निर्माण कार्य हेतु मजदूरी पेमेंट 90.982.00 एवं 2.33.390.00 का भुगतान के साथ रिकार्ड प्राप्त हो रहा है जो नियम के अनुपालन मे जांच का विषय बन रहा है ।
बहरहाल सोशल आडिट के खुली बैठक मे जंग बहादुर के घर से असलम के घर तक इण्टरलॉकिंग परियोजना का सत्यापन नही हो सका । सोशल आडिट टीम के सत्यापन मे परियोजना के क्रियान्वयन की जानकारी मे उपस्थित ग्रामीणो द्वारा चुप्पी साध ली गई । 
किसी भी परियोजना पर सी.आई.बी बोर्ड लगा नही पाया गया । ये जागरूकता का अभाव कहा जाय कि सच बोलने की हिमाकत मे कथित ईमानदारी कहा जाय सक्रिय 150 मनरेगा मजदूरो के सापेक्ष 25/30 श्रमिक ही मात्र उपस्थित रहे । रोजगार सेवक द्वारा सेवन रजिस्टर उपलब्ध नही कराया गया । खुली बैठक मे  रोजागार सेवक पति एवं पंचायत सहायक द्वारा परियोजना के क्रियान्वयन की जानकारी मे अग्रणी भूमिका निभाई गई । 
बैठक की अध्यक्षता रफीकुद्दीन द्वारा किया गया ।
इस अवसर ग्राम प्रधान डां फिरोज अख्तर, पंचायत सहायक महेन्द्र यादव, रोजगार सेवक पति, टीम सदस्य मनोज कुमार, विपिन कुमार, शकुंतला सहित 35 से 40 ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !