सोशल आडिट की हुई खुली बैठक

सोशल आडिट की हुई खुली बैठक
 

सन्त कबीर नगर { नाथनगर } वित्तीय वर्ष 2023-24 की ग्राम पंचायत बेलराई मे सोशल आडिट की खुली बैठक हुई । 
ग्रामीण चन्द्र राम की अध्यक्षता मे सोशल आडिट टीम कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा 33 { 1 खेल मैदान, 1 बंधा, 5 चकरोड, 4 पटरी व शेष मेढ़बंध } परियोजनाओ की आडिट की गई ।
प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } के 3 लाभार्थियो के पूर्ण भुगतान मे अपूर्ण के साथ सुनीता पत्नी विनोद का आवास शून्य स्तर पर पाया गया । जिसमे सर्व सम्मति से सीमित अवधि मे पूर्ण कराने की मोहलत दी गई । इसके अलावा आवास लाभार्थी राजनारायण को 90 दिन के बजाय 100 दिन का आवास मजदूरी सहित गैर आवास लाभार्थिनी सरिता पत्नी राजू को 2 दिन की आवास मजदूरी एवं अनीता शर्मा को 16 दिन की आवास मजदूरी भुगतान होने का प्रकरण पाया गया ।
पंजीकृत 531 मे सक्रिय 325 श्रमिको के बीच 22807 मानव दिवस का सृजन हुआ ।
इस अवसर पर तकनीकी सहायक अजय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान उषा चौधरी, टीम सदस्य सारंधा शुक्ला, लालजी यादव, अवशेष, भोला, पंचायत सहायक, विंध्यवासिनी देवी, महिला मेट रजनी देवी, सुनीता देवी, 9 ग्राम सभा सदस्य सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !