।। विद्युत ।। अभियान के तहत हुआ बिलो का सुधार

।। विद्युत ।। अभियान के तहत हुआ बिलो का सुधार
 
" राष्ट्रहित मे बिजली बचाये "

सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखंड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र हरिहरपुर पर मेगा कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे 185 उपभोक्ताओ द्वारा 2.70 लाख रूपये राजस्व जमा कराया गया । साथ ही साथ सुनील यादव एवं चन्द्रभूषण अवर अभियंता द्वारा सयुंक्त रूप से बड़े बकायेदारो पर चेकिंग अभियान के अंतर्गत 22 उपभोक्ताओ की बकाया राशि 2.90लाख रूपये राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई और 35 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । उपखंड अधिकारी लक्ष्मण मिश्रा हैंसर के द्वारा पूर्वी चपरा गांव मे कैम्प लगाया गया जिसमे 8 विद्युत उपभोक्ताओ का बिल संसोधन किया गया एवं 35 उपभोक्ताओ द्वारा 85 हजार रुपये जमा कराये । 26 उपभोक्ताओ द्वारा 2.50 लाख रूपये राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । उपखंड अधिकारी कौशल किशोर धनघटा द्वारा मुखलिसपुर गांव मे कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे 118 उपभोक्ताओ से 2.36 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई तथा 36 उपभोक्ताओ द्वारा 7.27 लाख रूपये राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । 31 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । एक उपभोक्ता का लोड बढ़ाया गया तथा 6 उपभोक्ताओ का विधा परिवर्तन किया गया । उपखंड अधिकारी केदारनाथ शुक्ल खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि गोला बाजार, गांधी नगर एवं बाईपास पर चेकिंग अभियान चला कर 5.65 लाख रूपये बकाये मे 24 कनेक्शन काटे गये एवं 165 उपभोक्ताओ द्वारा 4.87 लाख रूपये जमा कराये गये । उपखंड अधिकारी मगहर मनोज कुमार के नेतृत्व मे मोहन बरा गांव मे 31 उपभक्ताओ की बकाया राशि 3.50 लाख रूपये राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई तथा अवर अभियंता भानु प्रताप के नेतृत्व मे उतरावल गांव मे 40 उपभोक्ताओ की बकाया राशि 4.25 लाख रूपये राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई तथा 58 उपभोक्ताओ से 2.10 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !