क्रियान्वित परियोजनाओ की दी गई जानकारी

क्रियान्वित परियोजनाओ की दी गई जानकारी 

सन्त कबीर नगर { सांथा/ सेमरियावा } विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत मीरापुर, मोतीपुर व प्रखंड सेमरियावा के ग्राम पंचायत कुसमैनी, कोइलसा मे सोशल आडिट के खुली बैठक मे ग्रामीणो को क्रियान्वित परियोजनाओ की जानकारी दी गई । कम्मल यादव की अध्यक्षता मे मीरापुर मे सृजित 10551 मानव दिवस मे 16 परियोजनाओ एवं निलेश कुमार की अध्यक्षता मे मोतीपुर मे 41 { 24 मेढ़बंधी,1 पोखरा, 4 पटरी, 3 इण्टरलॉकिंग, 1 वृक्षारोपण व शेष एग्रो मार्ग } परियोजनाओ की सोशल आडिट टीम द्वारा आडिट की गई । इसी क्रम मे विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत कोइलसा सहित कुसमैनी मे सृजित 12861 मानव दिवस मे 22 परियोजनाओ की सोशल आडिट की गई । बैठक मे सेवन रजिस्टर के साथ परियोजना से संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध कराये गये ।
इसके पूर्व सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे पारदर्शिता, सहभागिता एवं जवाबदेही की जानकारी दी गई । बैठक की अध्यक्षता कर रहे कम्मल यादव, निलेश कुमार आदि ने ग्राम विकास के क्रम मे सोशल आडिट के नीतियो बेहतर बताया गया । इससे ग्रामीणो मे सहभागिता की जागरूकता आ रही है ।
इस अवसर पर रोजगार सेवक दुर्गेश उपाध्याय, ग्राम प्रधान राजमती सहित तमाम ग्राम पंचायतवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !