एक ही साइट पर हुआ इण्टरलॉकिंग और खड़ंजा निर्माण कार्य

एक ही साइट पर हुआ इण्टरलॉकिंग और खड़ंजा निर्माण कार्य 


सन्त कबीर नगर { सांथा } बात जब मनमर्जी का हो तो कोई भी नियम काम नही करता है । ऐसा ही कुछ उदाहरण ग्राम पंचायत डबरा मे देखने को मिल रहा है । जहां ग्राम विकास मे पक्के वर्क के पांच वर्ष के समयावधि को मनमर्जी के आगे नजरंदाज कर दिया गया है ।
वित्तीय वर्ष 2022-23 मे पीडब्ल्यूडी से लेकर पंचायत भवन तक दीवार सहित खड़ंजा निर्माण कार्य हुआ है वही वित्तीय वर्ष 2023- 24 मे पीडब्ल्यूडी से लेकर पंचायत भवन तक इण्टरलॉकिंग कार्य हुआ है ।
यही नही पंचायत भवन से सटे सामुदायिक शौचालय से लेकर पंचायत भवन तक पंद्रहवां व पंचम वित्त से इण्टरलॉकिंग व पंचायत भवन से लेकर संतोष मिश्रा के चेक तक इण्टरलॉकिंग कार्य  हुआ है । जो कही न कही परियोजना के पारदर्शिता के साथ उत्तरदायित्व को प्रभावित करता हुआ नजर आ रहा है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !