सोशल आडिट वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट की
सोशल आडिट वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट की
सन्त कबीर नगर = सोशल आडिट वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष / ब्लाक कोआर्डिनेटर सेमरियावा राजकुमार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी पद पर पदोन्नत जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी को पुष्पगुच्छ भेंट की । उन्होंने कहा कि यह हम सब सोशल आडिटरो का सौभाग्य था कि आप के मार्गदर्शन मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन करने का अवसर मिला । आप के कर्त्तव्य परायणता से हम लोगो को न केवल बेहतर मार्गदर्शन मिला है बल्कि दायित्व निर्वहन मे ऊर्जावान सिख मिला है । जिला कोआर्डिनेटर सरिता पाण्डेय ने कहा कि जिम्मेदारियां कभी बोझ नही होती है बल्कि कर्तव्य परायण जिंदगी का स्वरुप होती है । बढ़ती जिम्मेदारियां इस बात का द्योतक होती है कि कर्त्तव्य पथ हमारा लक्ष्य है । जिम्मेदारियो को कभी बोझ नही समझना चाहिए यही ईमानदार जिंदगी की पहचान होती है ।