ग्राम विकास की सहभागिता मे ग्रामीण हुए जागरूक

ग्राम विकास की सहभागिता मे ग्रामीण हुए जागरूक


सन्त कबीर नगर { नाथनगर } ग्राम पंचायत भिनखिनी खुर्द मे आयोजित सामाजिक अंकेक्षण मे ग्राम विकास की सहभागिता मे ग्रामवासी जागरूक हुए । वित्तीय वर्ष 2023- 24 मे पीएम आवास { ग्रामीण } एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए लगभग 40 लाख की व्यय राशि मे 34 परियोजनाओ के साथ सक्रिय 180 श्रमिको मे सृजित 9380 मानव दिवस एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का आडिट करते हुए टीम कोआर्डिनेटर द्वारा सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्य को बताया गया । कोआर्डिनेटर कालिंदी यादव ने कहा कि सोशल आडिट का मुख्य उद्देश्य परियोजनाओ के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन मे पारदर्शिता, जवाबदेही के साथ ग्रामवासियो मे सहभागिता को सुनिश्चित करना है । परियोजनाओ से संबंधित सभी अभिलेख व सेवन रजिस्टर उपलब्ध कराया गया । 
बैठक की अध्यक्षता महेन्द्र प्रसाद ने किया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुभद्रा देवी, महेश निषाद, ग्राम रोजगार सेवक मंजू देवी, ग्राम सभा सदस्य गिरिजा देवी, महेश निषाद, सुशीला देवी, राजदेव, अमृता देवी, लालजी, कतवारी देवी, राजेश, टीम सदस्य अनिल उपाध्याय, विजय कुमार, राम अचल, कृष्णावती देवी सहित कन्हैया, गिरिजेश, सुरेश निषाद, महेन्द्र निषाद, धनुषाधारी यादव, रामराज आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !