पारदर्शिता जवाबदेही के साथ सहभागिता मुख्य उद्देश्य = अखिलेश शर्मा

पारदर्शिता जवाबदेही के साथ सहभागिता मुख्य उद्देश्य = अखिलेश शर्मा 


मनरेगा लोकपाल ने किया औचक निरीक्षण 


सन्त कबीर नगर { नाथनगर } ग्राम पंचायत चंदापार मे वित्तीय वर्ष 2023- 24 के क्रियान्वित 50 परियोजनाओ की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सहभागिता के सुनिश्चितार्थ सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । सक्रिय 250 श्रमिको को रोजगार मुहैया मे 12111 मानव दिवस का सृजन हुआ । दौरान सोशल आडिट टीम द्वारा ग्राम विकास के क्रम मे परियोजनाओ के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन मे सहभागिता के लिए ग्रामीणो को जागरूक किया गया । कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य ग्राम विकास मे आवश्यकताओ का सही निर्धारण करना है । धनराशि का उचित सदुपयोग करना है योजनाओ मे पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व बनाये रखना है । जिसमे ग्रामवासियो की सहभागिता अपेक्षित है । सोशल आडिट के तहत एक गांव मे तीन दिन का रोस्टर निर्धारित किया जाता है जिसमे पहले दिन अभिलेखो का सत्यापन, दूसरे दिन गांव मे कराये गये कार्यो का स्थलीय सत्यापन एवं डोर टू डोर श्रमिकों से किये गये कार्यो की जानाकारी और अन्तिम दिन ग्रामीणो के साथ खुली बैठक किया जाता है । ग्राम पंचायत के विकास मे ग्राम प्रधान के साथ रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक व सचिव अहम कड़ी होते है । परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे तकनीकी सहायक इंद्रजीत यादव, सचिव मंजूषा देवी द्वारा अपेक्षित सहयोग किया गया । सेवन रजिस्टर सहित सभी अभिलेख उपलब्ध कराये गये ।
दौरान मनरेगा लोकपाल द्वारा सोशल आडिट का औचक निरीक्षण किया गया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक सत्यपाल यादव, पंचायत सहायक इंद्रसेन यादव, टीम सदस्य वीरेंद्र उपाध्याय, राघव राम, जय कुमार, उषा देवी, ग्राम सभा सदस्य ह्रदय नारायण यादव, राम दुलारे, जयश्री सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !