एकमुश्त योजना लाभ मे उपभोक्ता कराये रजिस्ट्रेशन

एकमुश्त योजना लाभ मे उपभोक्ता कराये रजिस्ट्रेशन 


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } बड़े बकायेदारो के विद्युत बिल भुगतान हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है । जिसका प्रथम चरण 15 दिसंबर से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर तक चलेगा । विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद के अधिशाषी अभियन्ता राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान मे खलीलाबाद खण्ड के अंतर्गत कुल 4064 उपभोक्ताओ से लगभग 21 करोड़ रुपये राजस्व बकाया है । अधिशाषी अभियन्ता ने उपभोक्ताओ से अनुरोध किया है कि जिनका भी विद्युत बिल बकाया है वह अधिभार छूट का लाभ उठाते हुए अपना विद्युत बिल जमा कर दे ।
उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ देने हेतु मुकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर ने हरिहरपुर उपकेन्द्र पर कैम्प का आयोजन किया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ के बिल सुधार करते हुए कुल 129 उपभोक्ताओ का रजिस्ट्रेशन किया गया । लक्ष्मण मिश्र उपखण्ड अधिकारी हैंसर उपकेन्द्र पर कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे 39 उपभोक्ताओ के बिल सुधार किया गया । धनघटा उपखण्ड अधिकारी ने भी मुखलिसपुर मे कैम्प का आयोजन किया, साथ ही साथ अवर अभियंता सुनील यादव,चंद्रभूषण, अमित सिंह, मिथिलेश सिंह,फरमान अली अपने - अपने क्षेत्र मे बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ पर कार्यवाही करते हुए 165 उपभोक्ताओ की लाइन विच्छेदित किये ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !