।। मनरेगा ।। ग्राम विकास के साथ श्रमिको को मिले रोजगार

।। मनरेगा ।। ग्राम विकास के साथ श्रमिको को मिले रोजगार
 

सन्त कबीर नगर { नाथनगर } अकुशल श्रमिको को उनके ही गांव मे रोजगार मिले की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बेहतर साबित हो रही है ।
प्रखण्ड के ग्राम पंचायत देवकली खुर्द मे ग्राम विकास के प्राथमिकता मे 116 {1 परियोजना प्रगतिशील } परियोजनाओ के साथ पंजीकृत 555 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 525 मनरेगा मजदूरो के बीच 39816 हजार मानव दिवस का सृजन हुआ । समाजिक अंकेक्षण की खुली बैठक मे उपस्थित ग्रामीणो को परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे पारदर्शिता, जवाबदेही की जानकारी देते हुए बीआरपी चन्द्र प्रकाश द्वारा सहभागिता के लिए जागरुक किया गया ।
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत चोलखरी मे कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा द्वारा 56 परियोजनाओ की आडिट करते हुए विकास के भरोसे मे चुने गये ग्राम प्रधान के साथ ग्राम विकास मे सहभागिता के तौर पर ग्रामीणो को न केवल जागरुक किया गया बल्कि " पैसा हमारा हिसाब हमारा " के तहत योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया । ग्राम पंचायत के सक्रिय 180 श्रमिको मे 10296 मानव दिवस एवं ग्राम पंचायत धंजवल मे बीआरपी ज्ञान सिंह द्वारा सोशल आडिट के मुख्य उद्देश्य की जानकारी मे कहा कि ग्राम विकास मे ग्राम वासियो का सहयोग अपेक्षित है लोकतांत्रिक रूप से जन सहभागिता मे गांव का विकास हो यही सोशल आडिट का मुख्य उद्देश्य है । ग्राम पंचायत धंजवल मे कुल 33 परियोजना पर कार्य हुआ ।सक्रिय 215 श्रमिको मे 19632 मानव दिवस का सृजन कर रोजगार मुहैया कराया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !