एकमुश्त समाधान योजना का रजिस्ट्रेशन कराकर उठाये अधिक से अधिक लाभ

एकमुश्त समाधान योजना का रजिस्ट्रेशन कराकर उठाये अधिक से अधिक लाभ 


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत विभाग द्वारा पूरे प्रदेश मे एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है । एकमुश्त समाधान योजना जो 15 दिसंबर 2024 से चल रही है । प्रथम चरण का समापन 31 दिसंबर 2024 को हो जायेगा । खलीलाबाद विद्युत वितरण खण्ड के अंतर्गत आज बकायेदार उपभोक्ताओ की लम्बी लाइन राजस्व संग्रह केंद्रो पर देखी गई । खण्ड के बयारा, धनघटा, मुखलिसपुर, मोलनापुर आदि विभिन्न क्षेत्रो मे कैम्प का संचालन करके अधिक से अधिक उपभोक्ताओ को लाभ प्रदान किया गया। खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राजेश कुमार ने समस्त उपभोक्ताओ से अनुरोध किया है कि प्रथद्म चरण की समाप्ति से पहले खण्डीय कार्यालय/ उप खण्डीय कार्यालय/ नजदीकी बिजली घर, जनसेवा केन्द्र पर जाकर एकमुश्त समाधान योजना मे रजिस्ट्रेशन करा ले  । जिससे आप सभी को ब्याज मे अधिक छूट मिल सके एवं सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित हो सके ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !