व्यापारी कदापि न करे चाइनीज लहसुन की बिक्री
व्यापारी कदापि न करे चाइनीज लहसुन की बिक्री
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम मे सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश कुमार के नेतृत्व मे कथित चाइनीज लहसुन पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन फल मण्डी खलीलाबाद के थोक लहसुन विक्रेताओ के प्रतिष्ठानो पर औचक निरीक्षण कर लहसुन की जांच की गई ।
निरीक्षण के दौरान मंडी मे लोकल लहसुन की बिक्री होते पायी गई तथा कथित चाइनीज लहसुन की बिक्री होते नहीं पाई गई । साथ ही व्यापारियो को हिदायत दी गई कि वह चाइनीज लहसुन की बिक्री कदापि न करे ।