डीपीआरओ कर रहे है जानबूझकर प्रकरण को लम्बित = शिकायतकर्ता

डीपीआरओ कर रहे है जानबूझकर प्रकरण लम्बित = शिकायतकर्ता 

सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } ग्राम पंचायत भगठान निवासी बंधुआ श्रमिक सतर्कता समिति सदस्य शिकायतकर्ता रामलौट राही द्वारा जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र मे बतौर संयुक्त जांच समिति द्वारा की गई जांच आख्या जिस पर आरोप सिद्ध हो चुके है के आधार पर आरोपियो पर रिकवरी व निलंबन कार्यवाही की मांग करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी पर जानबूझकर प्रकरण को लम्बित करने का आरोप लगाया गया है । अपने शिकायती पत्र मे शिकायतकर्ता ने लिखा है कि मेरे द्वारा किये गये 4 बिंदुओ की शिकायत मे कोई कार्यवाइ नही की गई, जबकि जांच समिति ने मेरे शिकायती पत्रो पर शिकायत सत्य पाई है ।
जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जानबूझकर प्रकरण को लम्बित किया जा रहा है । आप के आदेशो को भी जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पालन नही किया जा रहा है ।। जिससे भ्रष्टाचारियो पर अंकुश नही लग पा रहा है। मेरे ऊपर तमाम दबाव बनाया जा रहा है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन