।। सुनहरा अवसर ।। विलंबित भुगतान अधिभार मे भारी छूट
।। सुनहरा अवसर ।। विलंबित भुगतान अधिभार मे भारी छूट
"राष्ट्रहित मे बिजली बचाये"
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ के लिए एक सुनहरा मौका प्रदान किया गया है । जिसमे घरेलू वाणिज्यिक, निजी संस्थान एवं औद्योगिक श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओ के विलंबित भुगतान अधिभार मे भारी छूट प्रदान किया जा रहा है । यह योजना 3 चरणो मे 15- 12- 2024 से प्रारंभ होकर 31- 01- 2025 तक चलेगी । योजना का प्रथम चरण 15- 12- 2024 से 31- 12- 2024, द्वितीय चरण 01- 01- 2025 से 15- 01- 2025 तथा तृतीय चरण 16- 01- 2025 से 31- 01- 2025 तक होगा । किन्तु उपभोक्ताओ को सर्वाधिक लाभ प्रथम चरण मे ही मिलेगा । योजना मे पंजीकरण के लिए 30- 09- 2024 तक के मूल बकाया की 30% राशि पंजीकरण के समय जमा करना होगा । योजना मे एक मुश्त भुगतान और किश्तो मे भुगतान { घरेलू श्रेणी के 10 एवं अन्य श्रेणी के लिए 4 किश्त } का प्राविधान है । एक मुश्त भुगतान के लिए पंजीकरण के बाद 30 दिन का समय मिलेगा । योजना मे पंजीकरण के लिए अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय/उपखंड/कैश काउंटर/जनसेवा केन्द्र से संपर्क कर सकते है ।