192 बकायेदार उपभोक्ताओ की लाइन कटी 17.47 लाख रूपये राजस्व जमा

192 बकायेदार उपभोक्ताओं की लाइन कटी, 17.47 लाख रुपये राजस्व जमा


सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे महुली मार्केट में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 55 उपभोक्ताओं द्वारा 2.80 लाख रूपये राजस्व जमा कराया गया साथ ही साथ अवर अभियन्ता द्वारा बड़े बकायेदारों पर चेकिंग अभियान के अन्तर्गत 41 उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित की गयी। उपखण्ड अधिकारी हैसर लक्ष्मण मिश्रा के द्वारा हैंसर विद्युत उपकेन्द्र पर कैम्प लगाया गया जिसमें 38 विद्युत उपभोक्ताओं का बिल संसोधन किया गया एवं 59 उपभोक्ताओं द्वारा 1.75 लाख रुपये जमा कराये गये। 35 उपभोक्ताओं द्वारा बकाया जमा न करने के कारण इनकी लाइन विच्छेदित की गयी। उपखण्ड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर द्वारा भी कैम्प का आयोजन किया जिसमें 144 उपभोक्ताओं 3.95 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी तथा 32 उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित की गयी। उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि गोला बाजार, गोंधी नगर एवं बाइपास पर चेकिंग अभियान चला कर 6.53 लाख रूपये बकाये में 32 कनेक्शन काटे गये एवं 42 उपभोक्ताओं द्वारा 6.72 लाख रुपये जमा कराये गये। एवं उपखण्ड अधिकारी मगहर मनोज कुमार के नेतृत्व में 52 उपभोक्ताओं की बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी तथा 58 उपभोक्ताओं से 2.25 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी। अधिशासी अभियन्ता राजेश कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण को विस्तारित करने के बाद भी उपभोक्ता अपना बकाया जमा करके अधिभार छूट का लाभ नहीं ले रहे है। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपना बकाया जमा करके ब्याज माफी योजना का लाभ लें अन्यथा एकमुश्त समाधान योजना में राजस्व बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विच्छेदन की कार्यवाही चलती रहेगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !