सिस्टम के जिम्मेदारो को सिस्टम का फॉलो करना बना चुनौती !

सिस्टम के जिम्मेदारो को सिस्टम का फॉलो करना बना चुनौती !

टीए के बिना सहयोग के मानक के अनुरुप सत्यापन को मिला बल 
 
सन्त कबीर नगर { बघौली } सिस्टम के जिम्मेदारो को सिस्टम का फॉलो करना चुनौती बन गया है । फिर चाहे वह ब्लाक से लेकर जिला स्तर के सक्षम अधिकारी की बात हो या फिर सोशल आडिटर की बात हो । सबने कही न कही अपने सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता से समझौता कर लिया है ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बकहा मे मनरेगा के तहत हुए मेढ़बंधी परियोजना को सिस्टम से हटकर बल दिया गया है । श्रमिको के बयान के मुताबिक पहले काम हुआ था और  संबंधित कागजात के मुताबिक मस्टर रोल किसी और माह मे चला है । मसलन वित्तीय वर्ष 2023- 24 के कुल 40 लाख 1 हजार 292 की कुल व्यय राशि मे सक्रिय 252 श्रमिको के बीच सृजित 10631 मानव दिवस के 50 परियोजनाओ मे 4 से 19 अगस्त मे अखिलेश, मैनचेस्टर, अनीस, श्री कृष्ण, विष्णुपति, गजेन्द्र, मालती पाठक, महेन्द्र, दिनेश वीरेंद्र सिंह आदि के खेत की 14 मेढ़बंधी व 23 नवंबर से 8 दिसंबर मे 6 मेढ़बंधी, 15 से 30 दिसंबर मे गिरीश चंद्र, मणि राम, अनिल, मालती, ईश्वर यादव, अर्जुन, धर्मराज, दीनानाथ, राजेश, राकेश परशुराम, बाबूलाल, श्यामलाल, ओमप्रकाश, बाबूराम, प्रेम नारायण आदि की 8 मेढ़बंधी परियोजना व 27 अक्तूबर से 11 नवंबर एवं 13 से 16 नवंबर तक मे सृजित 1111 मानव दिवस मे परजुडीह मे मनीष के घर से विहारे सिवान तक पीडब्ल्यूडी पटरी पर मिट्टी कार्य माह कार्य के दृष्टिगत नामुमकिन सा लग रहा है । 
ऐसे परियोजना के क्रियान्वयन मे तकनीकिक सत्यापन बेहद जरूरी होता है फिर भी सोशल आडिट टीम ने बिना तकनीकी सहायक के सहयोग के बिना मानक के अनुरुप मान लिया । सोशल आडिटर की माने तो सत्यापन के दौरान श्रमिको से पूछे जाने पर बताया गया कि पहले काम हुआ था । अब सवाल यह उठता है कि कार्य और उसके चले मस्टर रोल के तिथि मे अन्तर क्यो है ? और जब अन्तर है तब परियोजना से संबंधित नियमावली के साथ सोशल आडिट के पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही का मूल उद्देश्य कहां है ? 
लिहाजा माह कार्य के लिहाज से नामुमकिन लग रहे सृजित 3341 मानव दिवस के उक्त मेढ़बंधी परियोजना सहित परजुडीह मे मनीष के घर से विहारे सिवान तक पीडब्ल्यूडी पटरी पर मिट्टी कार्य मे सृजित 1111 मानव दिवस के साथ कुल 4452 मानव दिवस पारदर्शिता और जवाबदेही के दृष्टिगत वित्तीय अनियमितता /भ्रष्टाचार के रोकथाम मे सत्यापन के उदासीनता के भेंट चढ़ गई है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !