न्यू आर्या हॉस्पिटल के संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

न्यू आर्या हास्पिटल के संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज


संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम मे तहसील धनघटा अन्तर्गत नेतवापुर स्थित न्यू आर्या हास्पिटल उमरिया बाजार के संचालक द्वारा अवैध रूप से चिकित्सालय संचालित किए जाने के संबंध मे शिकायत मिलने व जांच/निरीक्षण के उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर चिकित्सालय के संचालक के विरुद्ध थाना धनघटा मे प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है ।
उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण मे जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम मे मुख्य चिकित्साधिकारी व उप जिलाधिकारी धनघटा द्वारा संयुक्त रूप से श्रीमती रेखा पत्नी सुनील, ग्राम व पोस्ट चपरा पूर्वी, तहसील धनघटा जनपद संत कबीर नगर के शिकायत पर नेतवापुर स्थित न्यू आर्या हास्पिटल उमरिया बाजार का औचक निरीक्षण दिनांक 18.02.2025 को किया गया था, जिसमे संचालक द्वारा तीन मरीजो को भर्ती करके इलाज किया जा रहा था जिनमें दो मरीज प्रसव आपरेशन के थे व एक मरीज सामान्य प्रकृति का था । मौके पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था । संचालक से चिकित्सकों के अनुपस्थित के बारे मे पूछने पर अवगत कराया गया कि चिकित्सक अभी कहीं गये है । मैं उनसे आपकी बात करवाता हूँ और संचालक ने अपने फोन द्वारा किसी व्यक्ति (चिकित्सक) से बात करायी गयी, चिकित्सक ने बताया कि मैं अभी झाँसी मे हूँ तथा चिकित्सालय मे दो दिन से न आने की बात स्वीकारी । इस प्रकार चिकित्सालय के संचालक विष्णु द्वारा झूठ बोलकर बगैर किसी चिकित्सा डिग्री के इलाज का दोषी पाया गया है । प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए न्यू आर्या हास्पिटल संचालक विष्णु पुत्र दिनेश निवासी समहौतापार बेलघाट गोरखपुर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !