सेवा, सुरक्षा, सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण

सेवा, सुरक्षा, सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण 
 

संत कबीर नगर ( अमरेश दर्पण ) मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिंह की अध्यक्षता मे प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रमो की तैयारियो के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुआ । इस अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे । 
मण्डलायुक्त ने बताया कि केन्द्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे जनपद मे 25, 26 और 27 मार्च 2025 को विकास भवन के डीपीआरसी भवन मे विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत विभिन्न विभागो की प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम अन्तर्गत सरकार द्वारा किये गये कार्याे व चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा । मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित विभागो को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी में जनपद की विगत 08 वर्षो की उपलब्धियो, जनकल्याण की योजनाओ, स्थापित व निर्माणाधीन परियोजनाओ, नई औद्योगिक इकाईयो आदि के अच्छे फोटोग्राफ्स, मॉडल आदि को प्रदर्शित किया जाये । उन्होंने कहा कि स्टाल पर सम्बन्धित विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओ की जानकारी की पुस्तिका, पम्पलेट आदि रखा जाये, जिन योजनाओ के आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही गतिमान हैं, उनके बारे मे लोगो को जानकारी दी जाये और पात्र लाभार्थियो के वही पर फार्म भराने की व्यवस्था भी करायी जाये । उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम को अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वाेदय आदि थीम पर आयोजित किया जाये । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अन्तर्गत लाभार्थियो को टूल किट, ऋण वितरण, चेक आदि का वितरण भी जनप्रतिनिधियो द्वारा कराया जाये । उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग आवश्यक तैयारी शीघ्र पूरी कर ले और शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न कराये । 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, पीडी संजय नायक, अपर उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट डा0 सुनील कुमार, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचन्द्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !