।। पीडीए ।। वो अपनी सरकार लानी पड़ेगी = जयराम पाण्डेय

।। पीडीए ।। वो अपनी सरकार लानी होगी = जयराम पाण्डेय
 

सन्त कबीर नगर - ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार हो रहे पीडीए कार्यक्रमो के दृष्टिगत मीडिया से मुखातिब होते हुए समाजवादी पार्टी के फायर ब्रिगेड व पूर्व विधानसभा क्षेत्र मेहदावल के प्रत्याशी नेता जयराम पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी जो सरकार घोषणा करती है वह भूल जाती है । प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार के लिए कहे लेकिन एक नौजवान को रोजगार नही मिला,15 लाख के लिए खाता खुलवाया गया, लेकिन खाता नही मिल पाया, शिक्षा नही मिल पा रही है, पढ़ाई के लिए पैसा कहां से लाएं आज गरीबो को मुश्किल हो गया है । इससे पूर्व पीडीए की जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि पीडीए पंचायत हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व पर गांव - गांव चल रही है । जिसका फुलफार्म पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और आधी आबादी " जो महिलाओ " की होती है और जो हमारे संवर्ण समाज के वे लोग जो शोषित, वंचित लोगो की रक्षा मे रहते हैं और समाजवादी पार्टी से मिलान करते हैं । ऐसे सामान्य वर्ग के लोग भी जो गरीबों की मदद करते हो, न्याय की लड़ाई लड़ते हो, ये सब मिल करके पीडीए की पंचायत चल रही है । 
उन्होने कहा कि पार्लियामेंट के चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अगर हम चार सौ सीटे पाएंगे तो संविधान बदल देगे । तब समाजवादी पार्टी चौकन्ना होकर खड़ी हुई और गांव - गांव लोगो को बताया गया, गांव के नौजवान साथी भिड़े और उनकी सीटे घटी । दलित, पिछड़ा, आधी आबादी, अल्पसंख्यक, सब लोग एकजुट होकर मतदान किये और पीडीए गठबंधन की 43 सीटे आई, यह है पीडीए । 
अब आप लोग कहेंगे कि चुनाव के बाद भी कार्यक्रम चल रहा है ? तो चुनाव के बाद कार्यक्रम इसलिए चल रहा है कि सुगुबाहट शुरू है कि अब सरकार बन गई है संविधान हटाना चाहिए, जैसे ही हमारे नेता जी के कान मे पड़ा उन्होने निर्णय लिया कि हमारे कार्यकर्ता, हमारे समाजवादी पार्टी के नेता गांव - गांव जायेगे और पीडीए को यानि पिछड़ा, दलित को जो प्रभुत्ववादी छोड़कर संवर्ण समाज को सबको एकजुट करे । जिससे आने वाले 2027 मे जो ये ताकत डबल इंजन की सरकार है, जिसमे किसी गरीब का घर गिरा दिया जा रहा है दरोगा किसी की सुनता नही है, किसी व्यक्ति का अधिकारी सुनता नही है । आज अधिकारियो की सरकार हो गई है । इसको हटाने को लेकर गांव - गांव मे बताया जा रहा है ।
हमारी सरकार थी तो बेरोजगारो को भत्ता दिए, लैपटाप दिए, रोजगार दिए,1.69.000 शिक्षामित्र भर्ती हुए, एंबुलेंस, वृद्धापेंशन, इस तरह से तमाम कार्य हमारी ( समाजवादी पार्टी ) सरकार ने किया । समाजवादी पेंशन दिया जाता था सब कुछ इन्होने हटा दिया । उसके विरोध मे हम पीडीए को एकजुट करने के लिए गांव - गांव जा रहे हैं । हम मीटिंग कर रहे हैं अपनी बात रख रहे है और लोगो को समझ मे भी आ रहा है । 1950 मे संविधान को सौंपने के बाद बाबा साहब ने कहा था कि आज मैं बहुत खुश हूं क्यो कि अब दलित, पीड़ित, सारे लोग अपने नेता का चयन करेंगे । जो नेता जो सरकार गरीबो का काम नही करेगी उसको हटाने का अधिकार होगा ।
बीजेपी सरकार आज कल जो मुद्दा उठा रही है जो योजनाएं ला रही है उससे आप लोग कितना संतुष्ट हैं ? के सवाल पर श्री पांडेय ने कहा कि हम तो शून्य दे रहे है, आप बताइए ! योगी बाबा जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं और आये दिन हत्या हो रही है । अभी पिछड़ा समाज की एक हत्या हुई थी अधिकारी कोई कार्यवाई नही कर रहे थे । मौर्य समाज के लोग हमको बुलाए मैंने वार्निग दिया 24 घण्टे में अगर गिरफ्तारी नहीं हुई और जो पुलिस, दरोगा सामने खड़ा हो करके देख रहे थे उन्हें सस्पेंड नही किया गया तो 24 घण्टे के बाद बृहद आंदोलन होगा, तो गिरफ्तारी हुई और दरोगा सस्पेंड हुआ । तो जो जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं और आए दिन हत्या, लूट, डकैती खुलेआम हो रही है तो हम कैसे संतुष्ट हो सकते है । बेरोजगारी बढ़ रही है जो भर्ती निकलती है उसका पर्चा लीक हो जाता है, बेरोजगारो की उम्र बढ़ रही है, कहां से नौकरी पाएंगे ? शिक्षा शून्य हैं पैसे के अभाव मे गरीब का बच्चा पिछड़ा का बच्चा पढ़ नही पा रहा है । 
उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र की जनता से यही कहते हैं कि आने वाले 2027 मे अपनी सरकार बनावे । जो उनकी ( समाजवादी पार्टी ) सरकार हो जो नौजवानों को नौकरी गरीबों को शिक्षा पिछड़ों और दलितो को सम्मान मिले । थाने मे जाए तो काम हो, तहसील में जाए तो काम हो, स्कूल में जाए तो पढ़ाई हो । शिक्षा, दवा, सिंचाई मुफ्त हो । जो हमारी सरकार ( समाजवादी पार्टी की सरकार ) मे था । वो अपनी सरकार लानी पड़ेगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !