आज देने वाला भारत है लेने वाला नही = सदर विधायक

आज देने वाला भारत है लेने वाला नही = सदर विधायक 


स्वच्छ खलीलाबाद सुन्दर खलीलाबाद 


सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) भारत का ग्रोथ " सेवा, सुरक्षा, सुशासन" के गौरवशाली उत्तर प्रदेश मे योगी राज के आठ वर्ष एवं केन्द्र के मोदी सरकार के दस वर्ष की उपलब्धियो मे तीन दिवसीय सफल कार्यक्रम के क्रम मे पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि आज भारत की एक अलग पहचान बन गई है जो भारत लेने वाला था वो भारत आज देने वाला बन गया है । प्रदेश के विकास मे उन्होंने कहा कि आठ वर्षो मे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की तरफ अग्रसर है । जिस उत्तर प्रदेश को गुंडा राज्य कहा जाता था, माफियाओ का अड्डा कहा जाता था आज उसी उत्तर प्रदेश मे महिलाओ से ले करके व्यवसायियो तक के लोग संतुष्ट हैं । सभी लोगो को यह लगता है उत्तर प्रदेश मे अब महिलाएं सुरक्षित है और विकास के नाम पर आज उत्तर प्रदेश उन ऊंचाइयो पर जा रहा है जिसकी किसी ने कल्पना नही की थी । आज की तारीख मे सामाजिक कार्य से लेकर सामूहिक विवाह एवं गरीब कल्याण की योजनाओ मे अग्रसर है । आठ साल बेमिसाल पर उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के लिए जो महत्त्वपूर्ण आवश्यकताये थी चाहे वह राशन हो कन्या विवाह हो ये सभी महत्वपूर्ण योजनाएं पूर्ण हो रही है गरीबो को मुफ्त राशन देने का काम किया जा रहा है, सामुहिक रुप से गरीब बेटियों का विवाह हो रहा है ।
उन्होंने कहा प्रदेश का जो विकास 70 वर्षो मे नही हुआ वह विकास आठ वर्षो मे हुआ है । आप लोग सोचिये ! 2014 के पहले जिस तरीके से हमारी माताये, बहने, गैस के लिए परेशान हुआ करती थी आज उन माताओ, बहनो को दो- दो गैस सिलेंडर फ्री मे दिये जा रहे है एक होली के दिन और एक दीपावली के दिन । ऐसी कई योजनाएं चल रही है गरीब बेटियो की शादी के लिए सामुहिक रूप से ऐसा प्लेटाफार्म दिया गया है जो बड़े से बड़े लोग, अमीर से अमीर लोग, संभ्रांत लोग ही कर सकते थे । बतौर खरा उतरने के विधानसभा क्षेत्र वासियो के विश्वास पर बेहतर प्रतिनिधित्व मे उन्होंने कहा कि हम सब को गौरव है गर्व है जो मैं भारतीय जनता पार्टी का सदस्य हूं । यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं योगी जी के मार्गदर्शन मे काम करने का अवसर मिला है । मैं बताना चाहता हूं मेरी इस विधानसभा क्षेत्र मे जो विकास पिछले बीस सालो मे नही हुआ वो तीन सालो मे हुआ हैं । ये योगी मोदी की सरकार है कोई काम बचेगा नही, सभी विकासशील लाभकारी योजनाओ पर काम होगा । 2022 मे जब मै चुनाव लड़ रहा था, तब मुझसे लोगो का यही सवाल होता था कि अंडरपास बन पायेगा की नही और मैं विश्वास दिलाता था निश्चित रूप से बनेगा । अंडरपास बन कर तैयार हो गया है ज्वलंत मुद्दे मे बहु प्रतीक्षित रोडवेज छै महीने मे बन कर तैयार हो जायेगा । क्षेत्र मे एक भी सड़क चौड़ीकरण नही था आज पांच सड़को का चौड़ीकरण हो गया है । नगरपालिका मे जिसकी बहुत जरूरत थी वह आटोडोरियम बनने जा रहा है बदहाल स्टेडियम सज चुका है संवर चुका है । 
इसी क्रम मे जनपद के विकास और रोजगार के अवसर मे उन्होंने कहा कि रिलायंस कंपनी की 200 करोड़ का एक बायो प्लांट लगने जा रहा है जिससे हजारो लोगो को रोजगार मिलेगा । 2022 मे जो हमने स्वच्छ खलीलाबाद , सुन्दर खलीलाबाद का संकल्प लिया था वह संकल्प पूरा हो रहा है निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के साथ - साथ खलीलाबाद बदल रहा हैं ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमर राय, महामंत्री गणेश पाण्डेय, भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, हैप्पी राय, सतविंदर पाल, उपाध्यक्ष सतपाल पाल, उमेश तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !