।। दिशा ।। केन्द्र की योजनाओ/कार्यक्रमो को समय से पूर्ण करे = सांसद
केन्द्र की योजनाओ/कार्यक्रमो को समय से पूर्ण करे अधिकारी = सांसद
पिछली बैठक की कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या पर हुई विस्तृत चर्चा
संत कबीर नगर ( अमरेश दर्पण ) जनपद के विकास, निर्माण कार्य एवं लाभार्थीपरक योजनाओ की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति आदि से संबंधित विस्तृत समीक्षा करने हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई । बैठक के शुरूआत मे पिछली बैठक की कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या पर विस्तृत चर्चा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियो से जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओ को पूर्ण किये जाने अथवा प्रगति मे किसी भी प्रकार की समस्या आदि के विषय मे समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंटू राय, हरिवक्श सिंह, सूरज सिंह सोमवंशी, सुधांशु सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, प्रमुखगण एवं जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) जय प्रकाश उपस्थित रहे।
बैठक मे सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याकारी योजनाओ/कार्यक्रमो को उनके मूल रूप मे पारदर्शिता पूर्वक जनप्रतिनिधियो एवं प्रशासन के सहायोग से पात्र व्यक्तियो तक पहुचाना और इस प्रक्रिया मे किसी भी तरह के समस्या का आपसी समन्वयता के साथ निराकरण करना ही इस बैठक का उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जनहित की योजनाओ के जमीनी हकीकत से वाकिफ रहे और समय समय पर अपने विभागीय स्तर पर स्वंय भी इसकी समीक्षा करते रहे, जिससे किसी भी स्तर पर उत्पन्न शिकायतो का निस्तारण निश्चित समय सीमा के अन्दर उनके पटल पर ही हो जाए ।
बैठक मे सांसद एवं जनप्रतिनिधिगणो द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, फसल बीमा योजना, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय), राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना, अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सुगम्य भारत अभियान सहित अन्य विभागो की विस्तृत समीक्षा किया गया ।
बैठक मे प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) एवं ग्रामीण के आवंटन एवं पात्रता सूची की स्थिति के अनुसार पारदर्शिता पूर्वक लाभ दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । सांसद ने कहा कि किसी भी स्तर पर गरीबो का शोषण न हो यह प्रशासन की जिम्मेदारी है । उन्होंने कहा कि आवास वितरण सहित अन्य किसी भी जन कल्याणकारी योजनाओ के आच्छादन, गुणवत्ता एवं लाभार्थी फीड बैक लेने के लिए रैण्डम चेकिंग के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी बुलाया जाए ।
बैठक मे स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के समीक्षा के दौरान सार्वजनिक शौचालयो के मानक के अनुसार क्रियाशील रहने की जांच कराने एवं शौचालयो के साफ-सफाई आदि से सम्बंधित बिन्दुओ पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेवाओ एवं कार्यक्रमो की समीक्षा के दौरान जनपद मे नये पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 के निर्माण कार्य मे प्रगति की स्थिति, चिकित्सालयो मे चिकित्सको एवं दवाओ की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवाओ आदि से सम्बंधित बिन्दुओ की विस्तृत समीक्षा मुख्य चिकित्साधिकारी विभिन्न बिन्दुओ पर जानकारी प्राप्त करते हुए की गयी ।
सांसद ने कहा कि प्रायः देखने मे आता है कि योजनाओ के क्रियान्वयन मे स्थानीय स्तर के अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा गड़बड़ी किये जाने का मामला आता है इस पर विशेष निगरानी रखी जाए ।
बैठक मे सांसद द्वारा गो-आश्रय स्थल, महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, स्वस्थ्य भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, सरयू नहर खण्ड, बाढ से बचाव एवं राहत कार्य, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, गेहूॅ खरीद की स्थिति आदि बिन्दुओ की गहन समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये ।
बैठक मे सांसद द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम-प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत नई सड़को के प्रस्ताव व पुरानी सड़को का जीर्णाेद्धार के बारे मे सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की गयी । सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि 500 से अधिक जनसंख्या वाले ग्रामो को चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है । सांसद ने बरसात व किसी अन्य कारण से टुटी हुई सड़को के मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने हेतु निर्देशित किया । विधायकगण द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले मार्ग- मेंहदावल से लोहरसन, सेमरियांवा के पिपरा, राम जानकी से बछियापुर, महुली से पौली तक, राजघाट से हसनी तक मार्ग के बारे मे जानकारी प्राप्त की गयी । सम्बन्धित अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त मार्गो का कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा । सांसद आदर्श ग्राम योजना की जानकारी प्राप्त की गयी । जिस पर विधायक धनघटा द्वारा ग्राम सभा जिगिना के विषय मे जानकारी प्राप्त की गयी ।
सांसद द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत चलाये जाने कृषक कल्याणकारी योजना के विषय मे अवगत होते हुए किसान पाठशाला, फसल बीमा योजना के विषय मे जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित को निर्देशित किया । सांसद ने कहा कि जनपद संत कबीर नगर मखाना की खेती के लिए चयनित है जनपद मे किसानो की सूची बना कर उनको प्रशिक्षित करा कर मखाना की खेती कराया जाना सुनिश्चित किया जाए । स्वामित्व योजनान्तर्गत घरौनी वितरण के संबंध मे जानकारी प्राप्त की गयी ।सांसद द्वारा एमडीएम योजना, सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के विषय मे सम्बंधित अधिकारियो से जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ को पात्र व्यक्तियो तक अवश्य पहुंचे अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी ।
बैठक मे सांसद/समिति अध्यक्ष द्वारा विभिन्न विभागो की गहन समीक्षा करने के पश्चात उपस्थित अधिकारियो को निर्देशित किया कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमो/योजनाओ को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण कराये जाये, जो धरातल पर दिखायी दे । उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ समाज के पात्र अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियो को दिये । उन्होंने बैठक मे उपस्थित सम्बन्धित विभाग के अधिकाारयो से उनके विभाग की योजनाओ की गहन समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया तथा जन कल्याणकारी योजनाओ/कार्यक्रमो का लाभ पात्र, जरूरतमंद व्यक्तियो तक पहुँचाने के निर्देश दिये ।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मे समस्त जनप्रतिनिधियो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केन्द/राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओ जो चलाई गयी है जिन बिन्दुओ की आज की बैठक मे समीक्षा की गयी है समस्त सम्बंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओ की समीक्षा कर पात्र व्यक्तियो तक लाभ पहुचाये । विधायक सदर अंकुर राज तिवारी ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मे सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी । सम्बन्धित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य के अनुरूप सभी योजनाओ का लाभ उचित पात्र व्यक्तियो तक पहुंचाया जा चुका है
। विधायक द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रोे मे विशेष कैम्प लगाकर उक्त पेंशन का लाभ पात्र व्यक्तियो को पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया । विधायक सदर अंकुर राज तिवारी ने कहा कि जनपद के महत्वपूर्ण चौराहो/बाजारो को चिन्हित कर सामुदायिक शौचालय बनाने हेतु सूची तैयार करा ली जाए, क्यो कि ऐसे स्थलो पर शौचालयो की आवश्यकता एवं उपयोगिता दोनो है । राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत परियोजनाओ को पूर्ण करवाकर क्रियाशील करने के निर्देश अधिशाषी अभियन्ता जल निगम सहित कार्यदायी संस्था मेगा के प्रतिनिधि को दिया गया । विधायक सदर ने कहा कि ग्रामीणो को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओ मे शामिल है । इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि सदन मे आये सभी महत्वपूर्ण विषयो को सभी सम्बंधित अधिकारी अमल मे लाये तो निश्चित ही जनपद मे केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियो तक पहुचेगा । विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मे सभी जनप्रतिनिधिगणो को सम्बोधित करते हुए समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का धरातल पर पहुंचाना आप लोगो का कार्य है । जो भी अधिकारी अपने विभाग से सम्बंधित कार्यो मे शिथिलता बरतेगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । बैठक मे विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा हुई केन्द्र/राज्य सरकार की योजनाओ की सराहना करते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओ लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासनिक अधिकारियो के साथ-साथ हम लोगो की जिम्मेदारी है । विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कहा कि जनपद की दिशा और दशा तय करने हेतु यह बैठक होती है जिससे इस बैठक में हमारे जनपद मे कितने कार्य हुए है और कितने जन कल्याणकारी योजनाओ को आम जनमानस तक पहुचाया गया है । उन्होंने समस्त सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ को परिपूर्ण तक पात्र व्यक्तियो तक अवश्व पहुंचाया जाए, यही हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकारी की मंशा है । हमारा जनपद विकास की ओर अग्रसर है ।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तवर द्वारा बैठक मे सभी सम्मानित जनप्रतिनिधिगणो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधिगणो द्वारा बैठक मे दिये गये निर्देशो व सुझाव का अनुपालन करते हुए सम्बधित अधिकारियो से ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराया जाएगा । बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने किया ।