निष्प्रयोज्य साबित हो रही जल निकासी की परियोजना

निष्प्रयोज्य साबित हो रही जल निकासी की परियोजना


सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) ग्राम पंचायत डुमरिया बाबू मे कार्यों को लेकर गहमागहमी हुई । हालांकि आडिट की विश्वसनीयता को देखते हुए शांति रूप से बात पर जोर देते हुए बीआरपी द्वारा जन समस्याएं व शिकायते सुनी गईं । शिकायती तौर पर जल निकासी की समस्या को बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जय प्रकाश के घर अनरजीत के घर तक बनी नाली निष्प्रयोज्य है । इससे पूर्व विवाद की संभावना के मद्देनजर पुलिस अभिरक्षा मे सोशल आडिट की खुली बैठक हुई थी । जिसके दृष्टिगत देखा जाय तो कही न कही सोशल आडिट की खुली बैठक संवेदनशील नजर आ रही है । शांति व्यवस्था मे आयोजित होने वाली आडिट के दृष्टिगत पुलिस अभिरक्षा मे खुली बैठक होनी चाहिए । बैठक मे उपस्थित बीडीसी सदस्य ने कहा कि ग्राम पंचायत मे कभी खुली बैठक नही होती हैं । ग्रामीण राम संवारे यादव ने कहा कि काम बाहरी लोगो से कराया जाता है और गांव मे अपने खास लोगो के साथ फोटो खिंचवाया जाता हैं । इसी क्रम मे यह भी बताया गया कि गांव से काफी दूर बनने से आरआरसी सेन्टर का कोई प्रयोग नहीं हो रहा है । नियमित रूप से सफाई का काम सफाईकर्मी द्वारा नही किया जाता हैं । ग्राम पंचायत मे बने पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र आदि कार्यालयो पर संबंधितो के न बैठने से कार्यालय और उसकी व्यवस्थाएं निष्प्रयोज्य है । बीसी सखी पर कार्यालय पर न बैठने के साथ कमीशनखोरी का भी आरोप लगा । इससे पूर्व बीआरपी आशुतोष मिश्रा द्वारा वित्तीय वर्ष 2024- 25 की पीएम आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यों मे कुल 12 लाख 77 हजार 453 रूपये की व्यय राशि" 7 लाख 68 हजार 828 अकुशल मजदूरी, 24 हजार 420 कुशल मजदूरी व 4 लाख 84 हजार 205 सामग्री भुगतान" मे 2 पीएम आवास मजदूरी व 5 परियोजनाओं की जानकारी दी गई व सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्य व उसकी अहमियत बताई गई । रोजगार के क्रम मे कुल 3244 मानव दिवस का सृजन हुआ ।
इस अवसर पर पंचायत सहायक अनुराधा, रोजगार सेवक घनश्याम यादव, टीम सदस्य शबीना बेगम, शिव गणेश, चतुर्गुन, हरिश्चंद्र सहित श्याम राज निषाद आदि तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !