परियोजनाओं के क्रियान्वयन को मिल रहा बल

परियोजनाओं के क्रियान्वयन को मिल रहा बल 


सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) प्रखंड के ग्राम पंचायत हरपुर मे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024- 25 मे हुए कार्यों की सोशल आडिट की खुली बैठक का अध्यक्षता कर रहे राजदेव यादव ने कहा कि सोशल आडिट से परियोजनाओं के क्रियान्वयन को बल मिल रहा हैं । ग्राम विकास मे ग्रामवासियों की जन सहभागिता सुनिश्चित हो रही हैं । ग्राम विकास के भरोसे पर चुने गए ग्राम प्रधान का किस तरह का प्रतिनिधित्व काम कर रहा है उसकी भी जानकारी हो रही हैं । इससे पूर्व बीआरपी आशुतोष मिश्रा द्वारा वित्तीय वर्ष के 62 लाख 73 हजार 877 की की कुल व्यय राशि मे 12 आवास मजदूरी सहित 22 परियोजनाओं की जानकारी देते हुए सामाजिक अंकेक्षण के उद्देश्यों को बताया गया । सृजित हुए 17957 रोजगार दिवस मे श्रमिको का सत्यापन किया गया ।
इस अवसर पर सचिव देव प्रताप सिंह, राम प्रताप, शंभू नाथ, सुधा श्रीवास्तवा सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !