दिलाती रहेगी याद उनकी सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता

दिलाती रहेगी याद उनकी सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता
 

सन्त कबीर नगर ( नाथनगर ) नरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले तकनीकी सहायक इंद्रजीत यादव की विदाई समारोह का आयोजन किया गया । 
वे अपनी जिम्मेदारियों का नैतिकता के साथ ग्राम विकास मे निर्वहन करते हुए दायित्वों के प्रति ईमानदारी बरतने का कार्य किया । उनकी इस कर्त्तव्य परायणता को लेकर अंगीकार करने की बात की गई । बेशक सर्विस काल के नियम लिहाज से सेवानिवृत हो रहे हैं लेकिन उनकी कर्त्तव्य परायणता को भुलाया नही जा सकता हैं । 
उनकी सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी ।
खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र द्वारा पुष्पमाला पहना कर उनका सम्मान और हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । इसी क्रम मे 
जिला महामंत्री बलवंत यादव ने कहा कि कुछ गुण उनके ऐसे थे जो जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक थे ।
इस अवसर पर एपीओ मेराजुल हक, जिला महामंत्री ई बलवंत यादव, पूर्व प्रदेश महामंत्री ई जे के गुप्त, फूलचंद यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, एकाउंटेंट पंकज श्रीवास्तव व तमाम ग्राम प्रधान सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !