जेसीबी से दो परियोजना के कार्य को लेकर अनियमितता की हुई शिकायत

जेसीबी से दो परियोजना के कार्य को लेकर अनियमितता की हुई शिकायत 
 

सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) ग्राम पंचायत टुंगपार मे सोशल आडिट की खुली बैठक मे दो परियोजना की नोटरी बयान हल्फी के साथ लल्लन सिंह , श्याम सिंह, सुरेश, जितेंद्र कुमार, धर्मपाल, इंद्रमती, कमलावती, मधुबाला सिंह, पूर्णमासी, होमराजी द्वारा शिकायत की गई है । शिकायतकर्ताओं ने लिखा है कि धन्नू के मड़ई से देवापार तक तथा गोल्डी के खेत से सायफन तक जेसीबी से कार्य कराया गया है । जेसीबी से कार्य कराये जानें के साक्ष्य के रुप मे फोटो और वीडियो उपलब्ध है । शिकायती पत्र मे यह भी लिखा गया है कि मनरेगा मजदूर से कार्य न कराके जेसीबी मशीन से रात्रि में कार्य कराया गया है जिसकी शिकायत हम प्रार्थी गण जिलाधिकारी, सीडीओ एवं वीडीओ को अवगत करा दिया गया था । लेकिन कुछ भी कारवाई नही हुई । 
बहरहाल नाला खुदाई की उक्त दोनो परियोजना मे कुल 2241 मानव दिवस सृजित हुआ है । जिसके मुताबिक कुल धनराशि 5 लाख 31 हजार 117 रूपया अनियमितता के रुप में दिखाई दे रहा हैं । हालांकि गोल्डी के खेत से सायफन तक पटरी पर मिट्टी कार्य की एक और परियोजना हैं जिसमे 431 मानव दिवस सृजित हैं जिसके क्रम में शिकायत पत्र में परियोजना का स्पष्टीकरण नहीं हैं । लेकिन इस संबंध मे शिकायतकर्ता लल्लन सिंह द्वारा बताया गया कि नाला परियोजना की शिकायत हैं जो लिखने मे चूक हो गया है । 
वही इससे इतर एक और प्राप्त रिकार्ड के मुताबिक सुक्खू के घर से घनश्याम के घर तक की इंटरलॉकिंग परियोजना मे इण्टरलॉकिंग की सामग्री आपूर्ति 24.6.2024 के बिल मे दो रेट लगा हुआ है । 80 एमएम की कुल 8805 की इण्टरलॉकिंग में 2220 इण्टरलॉकिंग का रेट 22 रूपया तथा 6585 इण्टरलॉकिंग का रेट 27 रूपया लगाया गया हैं । इसी क्रम में अनिल के घर से गोविंद के घर तक इण्टरलॉकिंग की परियोजना मे 12.8.2024 के बिल रिकार्ड मे प्रयुक्त 8330 इंटरलाकिंग मे 27 रूपये का रेट लगा हुआ प्राप्त हो रहा हैं । जबकि जानकारो के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 मे इण्टरलाकिंग का रेट 18 रूपया निर्धारित है । जो जांच का विषय बनता है । 
अलबत्ता अब देखना यह है कि सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता के अनुपालन मे सोशल आडिट टीम की रिपोर्ट क्या लगती हैं ?

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !