एक दिन को प्रभावित कर किया गया इंट्री कांफ्रेंस

एक दिन को प्रभावित कर किया गया इंट्री कांफ्रेंस !


सन्त कबीर नगर ( सांथा ) जिम्मेदारियों मे उदासीनता का आलम इस कदर हो गया है जैसे वह किसी दिवा स्वप्न का हिस्सा हैं । 
पीएम आवास ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा के तहत हुए कार्यों के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन मे वित्तीय अनियमितता/भ्रष्टाचार के रोकथाम मे ग्राम वासियों मे जन सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए परियोजनाओं की पारदर्शिता मे संबंधितो की जवाबदेही मे होने वाली चार दिवसीय ( तीन दिन भौतिक सत्यापन एवं एक दिन खुली बैठक ) सोशल आडिट की प्रक्रिया प्रभावित होती हुई नजर आ रही हैं ।
विकास खण्ड में सोशल आडिट प्रारंभ होने से पूर्व इंट्री कांफ्रेंस का आयोजन सोशल आडिट के निर्धारित चार दिवसीय कार्यक्रम को प्रभावित करके किया जा रहा हैं ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16.9.2025 से विकास खण्ड सांथा की ग्राम पंचायत अगियौना, अमरहा, अमथरी, अतरी नानकर, अठलोहिया से प्रारंभ होने वाली सोशल आडिट के एक दिन को प्रभावित करके इंट्री कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है । सोशल आडिट प्रारंभ होने से पूर्व होने वाली इंट्री कांफ्रेंस का आयोजन निर्धारित सोशल आडिट के दिन 16.9.2025 मे हुआ है ।
जिससे न केवल परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन मे बल्कि ग्राम वासियों की जानकारी मे होने वाला प्रचार, प्रसार भी कही न कही प्रभावित हुआ है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !