सुरक्षित ड्राइविंग, सुरक्षित जीवन: बढ़ते सड़क हादसो पर चिन्ता

सुरक्षित ड्राइविंग, सुरक्षित जीवन: बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता

सन्त कबीर नगर: सड़क हादसों का बढ़ता ग्राफ आज हर किसी के लिए चिंता का विषय बन चुका है। एक ओर जहां नशे में धुत होकर, कथित बड़प्पन या तथाकथित टैलेंट के प्रदर्शन के नाम पर लापरवाही भरी ड्राइविंग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर रंजिशन बदला लेने की नीयत से वाहन चलाकर लोगों को कुचलने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक अहम सवाल उठता है: क्या ड्राइविंग का मतलब केवल कथित बड़प्पन, टैलेंट, लापरवाही या रंजिश को भुनाना है, या इसका कोई और गहरा उद्देश्य है?

इस गंभीर मुद्दे पर अपनी राय साझा करते हुए रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने सुरक्षित ड्राइविंग की महत्ता पर जोर दिया। श्री खान, जिनका जीवन संघर्ष से शुरू होकर आज व्यवसाय के शिखर की ओर अग्रसर है, न केवल एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं, बल्कि उनकी कहानी जीवन को संवारने वाली एक किंवदंती है। इस विषय की गंभीरता पर चिंतित नजर आते हुए उन्होंने कहा, “सुरक्षित ड्राइविंग केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि मानवीय स्वरूप का अभिन्न अंग है। इसे किसी भी तरह की लापरवाही, नशे या गलत भावनाओं से प्रभावित नहीं होने देना चाहिए।”

श्री खान ने आगे कहा, “सुरक्षित ड्राइविंग न केवल आपकी, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। यह आपके भविष्य, आपके परिवार की उम्मीदों और आपके गुरुओं के उपदेशों को साकार करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ड्राइविंग कभी भी बड़प्पन या टैलेंट दिखाने का माध्यम नहीं है। यह एक ऐसी धरोहर है, जो आपकी जरूरतों, सेवा कार्यों और उज्ज्वल भविष्य को साकार करने में सहायक होती है।”
ड्राइविंग एक उम्मीद एक विश्वास एक मर्यादा हैं । हम इसके उल्लंघन मे अपने ग्रहण किए शिक्षा, उपदेश और जागरूकता पर सवालिया निशान खड़ा न करें ।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “हम शिक्षा को किस दृष्टिकोण से ग्रहण करते हैं? हम जीवन की सफलता को किस उम्मीद से देखते हैं? जब तक हम इनका मूल उद्देश्य नहीं समझेंगे, न तो हम सुरक्षित रह सकते हैं और न ही दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।”

समय की कीमत पर जोर देते हुए श्री खान ने कहा, “समय का मूल्य जल्दबाजी में नहीं, बल्कि समझदारी में है। समय कभी यह नहीं कहता कि आप जल्दबाजी में गंतव्य तक पहुंचने के लिए अपनी या दूसरों की जान जोखिम में डालें। यदि हम समय को इस तरह समझने की भूल करते हैं, तो हम समय के मूल्य को सही मायने में नहीं समझ पाएंगे।”

सुरक्षित ड्राइविंग को जीवन का एक सचेत और जिम्मेदार हिस्सा बताते हुए श्री खान ने सभी से अपील की कि वे सड़क पर सावधानी और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं  सुरक्षित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !